Ajit Pawar Death: अजित पवार की दर्दनाक मौत पर अरुण गोविल ने जताया शोक, कहा- जांच होनी ही चाहिए

Updated:
विज्ञापन

Arun Govil On Ajit Pawar Death

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की चार्टर्ड विमान हादसे में मौत से देश सदमे में है. रामायण फेम और बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. कंगना रनौत और रितेश देशमुख ने भी शोक जताया.

विज्ञापन

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार की अचानक मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. बुधवार, 28 जनवरी को उनका चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट के लैंडिंग रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अजित पवार समेत विमान में सवार सभी लोग जान गंवा बैठे. इस दर्दनाक हादसे के बाद राजनीतिक और फिल्मी जगत से लगातार शोक संदेश सामने आ रहे हैं. रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता और बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने अजित पवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त ��िया है.

विज्ञापन

अरुण गोविल ने घटना को बताया दुखद

अभिनेता और बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने अजित पवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. ANI के पोस्ट के मुताबिक उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. अरुण गोविल ने कहा कि इतने बड़े नेता की इस तरह अचानक मौत कई सवाल खड़े करती है और सच्चाई सामने आना जरूरी है.

अरुण गोविल ने कहा, “यह वाकई बहुत दुखद है. अजित पवार एक सक्षम और प्रभावशाली नेता थे। इस हादसे के पीछे की वजहों को समझने के लिए पूरी और गहराई से जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.”

अन्य फिल्मी सितारों ने भी जताया शोक

इस हादसे पर सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी शोक जताया. संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में कंगना ने इस खबर को “भयानक” बताया. उन्होंने कहा कि यह इतनी दुखद घटना है कि शब्दों में भावनाएं बयां करना मुश्किल है और वह बाद में अपना विस्तृत बयान देंगी.

वहीं अभिनेता रितेश देशमुख इस खबर से भावुक नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक नोट साझा करते हुए अजित पवार को महाराष्ट्र के सबसे डायनामिक नेताओं में से एक बताया. रितेश ने लिखा कि अजित पवार की साफगोई, नेतृत्व क्षमता और लोगों को बेहतर करने की सोच हमेशा याद रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें: अजित पवार का कल सुबह 11 बजे होगा अंतिम संस्कार, पीएम मोदी और अमित शाह हो सकते हैं शामिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola