ePaper

Bigg Boss 14: मिथुन चक्रवर्ती की एक्ट्रेस 'सपना सप्पू' लेंगी शो में वाइल्ड कार्ड इंट्री! कई बी ग्रेड फिल्मों में कर चुकी है काम

Updated at : 06 Oct 2020 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14: मिथुन चक्रवर्ती की एक्ट्रेस 'सपना सप्पू' लेंगी शो में वाइल्ड कार्ड इंट्री! कई बी ग्रेड फिल्मों में कर चुकी है काम

Sapna Sappu in Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. इसमें जबरदस्त तड़का लगाने के लिए चार नए कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड इंट्री होने जा रही है. अब एक ताजा अपडेट के मुताबिक, ऐसी खबरें आ रही है कि इसमें 200 से अधिक बोल्ड फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस सपना सप्पू (Sapna Sappu) की इंट्री होने जा रही है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सपना सप्पू की इंट्री आने वाले सप्ताह में घर में हो सकती है. सपना ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म गुंडा में काम किया था. वह इसमें उनकी बहन की भूमिका निभा चुकी हैं. वो बी-ग्रेड मूवी में अपने भड़कीले स्टाइल के लिए खासी लोकप्रिय रही हैं. सपना 90 के दशक में कांति शाह की मूवीज में सबसे अधिक नजर आई थीं.

साल 2015 में सपना ने अपने पति से तलाक ले लिया था. सपना का एक बेटा है. सपना सप्‍पू अभी तक सपना भाभी, तांक झांक, लव लस्‍ट ड्रामा, सपना के अंगूर और बॉस जैसे वेब शोज में नजर आ चुकी हैं.

Also Read: Mirzapur 2 Trailer Live Updates : ‘स्वीटी का उधार है हम पर…’, आ गया ‘मिर्जापुर-2’ जबरदस्त ट्रेलर, आप भी देखिए VIDEO

बिग बॉस सीजन 14 के अनकट वीडियो आप वूट के ऐप पर देख सकते हैं. इसके अलावा शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं. इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार शो और एलिमिनेशन के नियम में बदलाव किया जाएगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola