भाग्यश्री ने किया खुलासा- क्यों ‘मैंने प्यार किया’ के बाद बनाई थी फिल्मों से दूरी

actress bhagyashree reveals why she quit work in movie: फिल्म ‘मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya)’ से लोगों के दिलों में बसने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री (Bhagyashree) एक बार फिर बॉलीवुड (Bollywood) में वापसी करने जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाग्यश्री अभिनेता प्रभास के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं. पिछले काफी समय से भाग्यश्री बड़े पर्दे से दूर थीं.
फिल्म ‘मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya)’ से लोगों के दिलों में बसने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री (Bhagyashree) एक बार फिर बॉलीवुड (Bollywood) में वापसी करने जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाग्यश्री अभिनेता प्रभास के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं. पिछले काफी समय से भाग्यश्री बड़े पर्दे से दूर थीं. अब अभिनेत्री ने इंडस्ट्री से अचानक गायब होने की वजह के बारे में एक इंटरव्यू में बात की. भाग्यश्री ने खुलासा किया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान भाग्यश्री ने इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर खुलकर बातें की. इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका निर्णय सही था? इस बारे में बात करते हुए भाग्यश्री ने कहा,’हां भी और नहीं भी. यह फैसला मुश्किल इसलिए था क्योंकि मैंने उस वक्त काम उस वक्त छोड़ा जब मुझे काम करने में मजा रहा था. और मुझे पता था कि मैं और भी बेहतर कर सकती थी.’
उन्होंने आगे कहा,’ यह फैसला लेना कठिन इसलिए नहीं हुआ क्योंकि अभिमन्यु के इस दुनिया में आने के बाद मेरा पूरा ध्यान उसी की तरफ था. वह मुझे हर पल मुझे खुशियां दे रहा था.’ हालांकि, अब अभिमन्यु खुद अपनी मां को फिल्मों में वापस आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
Also Read: हार्दिक पांड्या ने अपनी मंगेतर नताशा से लॉकडाउन को लेकर कही ऐसी बात, एक्ट्रेस शर्म से हो गयी लाल
इंटरव्यू में भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु ने कहा, ‘मैं पिछले दो सालों से उन्हें (भाग्यश्री) मनाने की कोशिश कर रहा हूं. जब मैंने ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ साइन की थी, तभी से मैं मां से कहता था कि ये फिल्म आ जाने दो. इसके बाद मैं उन्हें इस घरेलू दुनिया से निकालकर वापस से फिल्मी दुनिया में ले जाऊंगा, जो कभी उनका सपना था. मैं ये चाहता हूं कि वह अपनी जिंदगी की खुलकर जिएं. मां को फिर से स्क्रीन पर देखना अद्भुत होगा.
बेटे की बारे में बात करते हुए भाग्यश्री ने कहा, जब बच्चे छोटे थे, तो वह चाहते थे कि उनकी मां उनके आसपास रहे, लेकिन अब वह (अभिमन्यु) काम कर रहा है तो वह जानता है कि उसे कैसा लगता है, इसलिए वो मुझे दोबारा सिनेमा में देखना चाहता है.
बता दें कि, अभिमन्यु दसानी ने अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से की है. यह फिल्म साल 2018 में टोरंटो फिल्म समारोह में दिखाये जाने के बाद मार्च 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अभिमन्यु की आनेवाली फिल्म निकम्मा है जिसमें वह अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










