ePaper

हार्दिक पांड्या ने अपनी मंगेतर नताशा से लॉकडाउन को लेकर कही ऐसी बात, एक्ट्रेस शर्म से हो गयी लाल

Updated at : 14 May 2020 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या ने अपनी मंगेतर नताशा से लॉकडाउन को लेकर कही ऐसी बात, एक्ट्रेस शर्म से हो गयी लाल

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक दोनों अक्सर अपनी तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. इस लॉकडाउन में हार्दिक और नताशा एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं. नताशा हार्दिक के साथ उनके घर में ही रह रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर अपने फैंस से एक सवाल किया. जिसके बाद इस तसवीर पर हार्दिक ने उनके सवाल का ऐसा जवाब दिया की वो खुद शरमा गई.

विज्ञापन

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक (Natasha Stankovic) दोनों अक्सर अपनी तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. इस लॉकडाउन में हार्दिक और नताशा एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं. नताशा हार्दिक के साथ उनके घर में ही रह रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर अपने फैंस से एक सवाल किया. जिसके बाद इस तसवीर पर हार्दिक ने उनके सवाल का ऐसा जवाब दिया की वो खुद शरमा गई.

Also Read: Yuzvendra Chahal ने अब कैटरीना कैफ के इंस्टा LIVE में किया कमेंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो

दरअसल, नताशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस से पूछा, आप लोगों का क्वारंटाइन कैसा जा रहा है. इसके जवाब में नताशा के मंगेतर हार्दिक ने लिखा, ‘तुम्हारे साथ सबसे शानदार.’ हार्दिक का जवाब सुन नताशा शर्म से लाल हो गई. जिसके बाद नताशा ने इस पर एक दिल का इमोजी पोस्ट किया. वहीं, हार्दिक के इस कमेंट को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CAFzS6igd4y/

नताशा ने हार्दिक के साथ अपनी इंगेजमेंट वाली तसवीर को लेकर वीडियो पोस्ट किया है. ये एक टिकटॉक वीडियो है. इस तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में साथ नजर आ रहे. इस वीडियो को दोनों के फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे है. बता दें कि नताशा और हार्दिक ने इसी साल पहली जनवरी को अपनी इंगेजमेंट का खुलासा किया था. दोनों ने एक वीडियो पोस्ट करके चौंका दिया था, जिसमें हार्दिक नताशा को रिंग के साथ प्रपोज़ कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CAIPfEWgw1H/

गौरतलब है कि नताशा सर्बिया की हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर 2013 की फ़िल्म सत्याग्रह के एक गाने में स्पेशल एपीयरेंस किया था. 018 में आयी शाहरुख खान की जीरो में नताशा कैमियो रोल में नज़र आयी थीं. 2019 में आयी ऋषि कपूर और इमरान हाशमी की द बॉड़ी में नताशा ने एक आइटम नंबर किया था. बिग बॉस सीज़न 8 में भी नताशा ने भाग लिया था और वो घर के अंदर एक महीने तक ही रहीं थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola