Toxic को मिल रहे नेगेटिव रिव्यू के बीच यश के सपोर्ट में आए ये 2 स्टार्स, बोले- हमने वो फिल्म बनाई जो बनाना चाहते थे

Updated:
विज्ञापन

टॉक्सिक यश, फोटो- इंस्टाग्राम

यश, कियारा आडवाणी और नयनतारा स्टारर टॉक्सिक थियेटर्स में रिलीज के तीसरे ही दिन स्लो हो गई है. फिल्म की कमाई 101 करोड़ से घटकर 26 करोड़ पर पहुंच गई है. अब अक्षय ओबेरॉय और किच्चा सुदीपा ने मूवी को मिले नेगेटिव रिव्यू पर बात की.

विज्ञापन

गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बंपर ओपनिंग करते हुए 101 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि बाद में नेगेटिव रिव्यू की वजह से इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई. अब गैंगस्टर टोनी का किरदार निभाने वाले अक्षय ओबेरॉय और किच्चा सुदीपा ने फिल्म को सपोर्ट किया है.

विज्ञापन

Kichcha Sudeepa On Negative Reviews Of Toxic: किच्चा सुदीपा ने टॉक्सिक को मिल रहे नेगिटिव रिव्यू पर कही ये बात

टॉक्सिक को क्रिटिक्स और दर्शकों से नेगेटिव रिएक्शन मिलने के बाद किच्चा सुदीपा ने बताया उनको फिल्म कैसी लगी. कन्नड़ स्टार ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ''बस इतना कहना है, @TheNameIsYash आपने वाकई कुछ हटकर करने की कोशिश की है. पिछली कमर्शियल ब्लॉकबस्टर के बाद उसी तरह की एक और फॉर्मूला फिल्म बनाने का आसान और अनुमानित रास्ता चुनने के बजाय अलग करने का रिस्क लिया. बेस्ट विश मेरे दोस्तयश''

ये भी पढ़ें: Toxic के लिए ली 10-12 करोड़ की फीस... नयनतारा ने बताया क्यों निभाया यश की फिल्म में 'गंगा' का रोल

Akshay Oberoi On Mixed Reactions To Toxic: अक्षय ओबेरॉय ने टॉक्सिक की मिले जुले रिएक्शन पर क्या रिएक्ट

टॉक्सिक को मिले Polarising रिएक्शन पर अक्षय ओबेरॉय ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने एचटी संग बात करते हुए कहा, ''सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि मैंने इन सब चीजों पर ध्यान दिया भी है या नहीं, या फिर मैं इसे लेकर क्या फील करता हूं. आखिरकार फिल्म ऑडियंस के लिए होती है, ताकि वह उसे अपने तरीके से समझे और उस पर अपनी राय बनाए. मैं खुद भी फिल्म का फैन हूं, इसलिए मुझे पता है कि ऐसा ही होता है और हर किसी की राय अलग हो सकती है. इस फिल्म के साथ मेरा रिश्ता थोड़ा अलग है.''

अक्षय ने आगे कहा, ''लोग इसे किसी भी तरह से देखें या किसी और नजरिए से लें, हमने वही फिल्म बनाई है, जो हम बनाना चाहते थे. इसे बनाने में हर किसी ने बहुत मेहनत की है और हमने जो हासिल किया, उस पर मुझे बेहद गर्व है. हां, मुझे पता है कि फिल्म को लेकर बातें हो रही हैं, लेकिन मुझे ये भी पता है कि जब मैं इसकी शूटिंग कर रहा था, तब मुझे कैसा महसूस हुआ था.''

View on Instagram

ये भी पढ़ें: Toxic Day 3: रक्षाबंधन पर टॉक्सिक पास हुई या फेल, कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा

रिलीज के बाद टॉक्सिक को मिला था नेगेटिव रिस्पॉन्स

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी 'टॉक्सिक' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था. एडवांस बुकिंग में मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई की. हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला. हालांकि कई ने गैंगस्टर ड्रामा की तारीफ भी की. मूवी 25 अगस्त को रिलीज हुई थी और इसमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और नयनताराजैसे स्टार्स हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola