Salman Khan News: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वालों की तस्वीर आई सामने, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम करेगी जांच

Updated:
विज्ञापन
Salman Khan residence cctv video

Salman Khan residence cctv video

Salman Khan News: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर रविवार सुबह तड़के मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की. पुलिस जांच में जुट गई है. इस बीच हमलावर का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जिसमें हमलावर को साफ देखा जा सकता है.

विज्ञापन

Salman Khan News: अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें हमलावर फायरिंग करते दिख रहे हैं. दोनों शूटर बाइक से आगे थे और हेलमेट पहने हुए थे. मुंबई पुलिस ने वीडियो की पुष्टि कर दी है.

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम करेगी सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले की जांच

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है. मुंबई क्राइम ब्रांच की 10 से ज्यादा टीमें जांच में जुटी हैं.

गोलीबारी करने वालों की बाइक बरामद

मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले अज्ञात लोगों की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. फोरेंसिक टीम मोटरसाइकिल की जांच कर रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया, गोली चलाने वाले अज्ञात लोग महाराष्ट्र के बाहर के हैं. एक्टर के घर के अंदर से एक खाली खोखा मिला है.

सलमान खान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

गोलीबारी की घटना के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए उनके घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. अधिकारी ने बताया कि सबूत इकट्ठा करने के लिए स्थानीय पुलिस, अपराध शाखा और फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की टीम जांच में जुट गई है.

रविवार को सुबह 5 बजे अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी

पुलिस अधिकारी के अनुसार बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं और भाग गए. इसी इमारत में अभिनेता सलमान खान रहते हैं.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, आरोपियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

मुंबई में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. आरोपियों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान खान और उनके पूरे परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सूचित किया गया है. मैंने सलमान खान से भी बात की है, सरकार उनके साथ है और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है.

Also Read: गोलीबारी के बाद सलमान खान से महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने की बात, मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही जांच

Also Read: ‘यह तो ट्रेलर है’, लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola