Salman Khan News: 'यह तो ट्रेलर है', लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली

Updated:
विज्ञापन

Firing outside Salman Khan's home

Salman Khan News: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर रविवार को तड़के मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की. घटना के बाद पुलिस अलर्ट में आई और सुरक्षा बढ़ाई गई. गोलीबारी की जांच की जा रही है. इस बीच लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने सोशल मीडिया के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली है.

विज्ञापन

Salman Khan News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की कथित रूप से जिम्मेदारी ने ली है. सोशल मीडिया के जरिए अनमोल बिश्नोई फायरिंग की जिम्मेदारी ली. सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट में अनमोल ने धमकी दी है. कथित रूप से अपने पोस्ट में अनमोल ने कहा, सलमान खान यह तो केवल ट्रेलर है. आगे लिखा कि यह ट्रेलर केवल तम्हें अपनी ताकत दिखाने के लिए दिखाया गया था. ताकि तुम समझ जाओ, हमारी ताकत को और परखो. धमकी देते हुए बिश्नोई के भाई ने लिखा, इसके बाद गोलियां केवल घर पर नहीं चलेंगी.

कब और कैसे हुई सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं और भाग गए. इसी इमारत में अभिनेता सलमान खान रहते हैं. उन्होंने बताया कि खान के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए उनके घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. अधिकारी ने बताया कि सबूत इकट्ठा करने के लिए स्थानीय पुलिस, अपराध शाखा और फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

सलमान खान को पहले भी मिल चुकी है धमकी

सलमान खान को पहली बार धमकी नहीं मिली है, बल्कि इससे पहले पिछले साल मार्च में अभिनेता के दफ्तर को एक ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी समेत अन्य धाराओं में एक प्राथमिकी दर्ज की थी.

Also Read: गोलीबारी के बाद सलमान खान से महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने की बात, मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही जांच

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वालों की बाइक बरामद

मुंबई पुलिस ने बताया, उन अज्ञात लोगों की मोटरसाइकिल मिल गई है जिन्होंने सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की थी. फोरेंसिक टीम द्वारा मोटरसाइकिल की जांच की जा रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया, गोली चलाने वाले अज्ञात लोग महाराष्ट्र के बाहर के हैं. एक्टर के घर के अंदर से एक खाली खोखा मिला है.

मुख्यमंत्री शिंदे ने सलमान खान से बात की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से उनके आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के मद्देनजर बात की और अभिनेता को समर्थन का आश्वासन दिया. शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं देगी. मुख्यमंत्री ने कहा, मैंने मुंबई पुलिस आयुक्त और अभिनेता सलमान खान से बात की और उन्हें पूरा समर्थन देने की पेशकश की। गोलीबारी की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि यह सरकार कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola