Aashram 3 में इंटेंस सीन की शूटिंग से पहले 'पम्मी' ने बॉबी देओल को किया था नाराज, एक्टर ने 3-4 दिन…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Mar 2025 8:47 PM
bobby deol upset with Aditi pohankar
Aashram 3: 'आश्रम सीजन 3 पार्ट 2' में पम्मी पहलवान की भूमिका निभाने वाली अदिति पोहनकर ने सेट से अपने और बॉबी देओल के इंटेंस सीन शूट करने से पहले का एक किस्सा हालिया इंटरव्यू में शेयर किया कि कैसे उनकी एक गलती ने एक्टर को नाराज कर दिया था.
Aashram 3: पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ का इंतजार दर्शक काफी लंबे वक्त से कर रहे थे. इसका प्रीमियर एमएक्स प्लेयर पर 26 फरवरी 2025 को हुआ. इस सीजन में एक बार फिर बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल की वापसी हुई, जिसे फैंस का दमदार रिस्पांस मिला. इसके अलावा भोपा स्वामी के किरदार में चंदन रॉय सान्याल और पम्मी पहलवान की भूमिका में अदिति पोहनकर की चालाकी और साजिशों ने शो को और भी ज्यादा मनोरजंक बनाया. इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में पम्मी पहलवान ने बताया कि उन्होंने वेब सीरीज में बॉबी देओल के साथ एक इंटेंस सीन शूट करने से पहले एक्टर को नाराज कर दिया था.
इंटेंस सीन देने से पहले पम्मी ने बॉबी को किया नाराज
‘आश्रम’ सीरीज में पम्मी पहलवान का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने शूटिंग के दौरान का एक इंसिडेंट ई-टाइम्स से शेयर किया. उन्होंने कहा,”इस वक्त मुझे एक सीन याद आ रहा है. थर्ड सीजन के पहले पार्ट में, मैं बॉबी सर से पहली बार मिली थी और उस दिन हमें जो सीन शूट करना था वह काफी इंटेंस था, जहां वह पम्मी का रेप करता है. इसके बारे में उसे पता है, लेकिन उसके माता-पिता नहीं जानते, क्योंकि उसके पिता मरने वाली कंडीशन में हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं इस सीन की रिहर्सल उनके साथ कैसे करूं, क्योंकि हम पहले कभी मिले नहीं हैं. तो मैं उन्हें उस तरह (बाबा निराला) से ही देखने लगी थी और वैसे ही रिएक्ट कर रही थी.”
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
बॉबी देओल ने 3-4 दिन किया इग्नोर
अदिति ने आगे कहा, “वो बात ऐसी घूमी की, उन्हें सच में ऐसा लगने लगा कई मैं उन्हें खराब लुक दे रही हूं. शुरुआत में तीन चार दिन तो उन्होंने मुझे इग्नोर किया, लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हो रहा है? फाइनली मैं उनके पास गयी और पूछा कि सर क्या हुआ? क्या मेरे से कोई ऐसी गलती हुई है, जिसकी वजह से आप मुझसे गुस्सा हैं? इसपर बॉबी देओल ने कहा, “यस, तुम मुझे इस तरह से क्यों देख रही थी. मैंने किया क्या है? तुम्हें उस दिन क्या हो गया था”.
अदिति ने बॉबी देओल की बात सुनकर कहा, ‘उनकी ये बात सुनकर मैं हैरान रह गई थी. मैंने उन्हें समझाया कि मैं सिर्फ रिहर्सल कर रही थी. वह गलतफहमी थी, जो दूर हो गई.’ इसके बाद अदिति ने बताया कि दोनों के बीच गलतफहमी दूर हुईं और वह दोनों अब अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










