ePaper

इस टीवी शो से छोटे पर्दे पर कदम रखेंगी अमृता राव

Updated at : 12 Jan 2016 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
इस टीवी शो से छोटे पर्दे पर कदम रखेंगी अमृता राव

मुंबई : अभिनेत्री अमृता राव ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ नामक कार्यक्रम से जल्द ही छोटे पर्दे पर अपने अभिनय पारी की शुरुआत करने जा रही हैं. अमृता की बहन प्रीतिका पहले ही टेलीविजन की दुनिया में अभिनय कर रही हैं जो ‘बेइंतहां’ सीरियल में नजर आ रही हैं. शाहिद कपूर के साथ ‘इश्क-विश्क’ के […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री अमृता राव ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ नामक कार्यक्रम से जल्द ही छोटे पर्दे पर अपने अभिनय पारी की शुरुआत करने जा रही हैं. अमृता की बहन प्रीतिका पहले ही टेलीविजन की दुनिया में अभिनय कर रही हैं जो ‘बेइंतहां’ सीरियल में नजर आ रही हैं.

शाहिद कपूर के साथ ‘इश्क-विश्क’ के साथ रुपहले पर्दे पर कदम रखने वाली 34 साल की अमृता अपने इस नए कार्यक्रम में दीप्ति नवल के साथ नजर आएंगी. इस कार्यक्रम का निर्माण निवेदिता बसु कर रही हैं.

निवेदिता ने एक बयान में कहा, ‘हां, अमृता ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ में नजर आने वाली हैं. यह कार्यक्रम एंड टीवी पर प्रसारित होगा. यह कार्यक्रम संगीत उद्योग पर आधारित होगा और इसमें अमृता कल्याणी की भूमिका निभाएंगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola