#BiggBoss13 कंटेस्टेंट अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2019 2:30 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सिविल कोर्ट, रांची के न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की अदालत ने धोखाधड़ी, विश्वासघात व ढाई करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. अमीषा के अलावा उनके अधिकारी कमल गूमर के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है. अदालत ने मई में मामले […]
विज्ञापन
रांची : सिविल कोर्ट, रांची के न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की अदालत ने धोखाधड़ी, विश्वासघात व ढाई करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.
अमीषा के अलावा उनके अधिकारी कमल गूमर के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है. अदालत ने मई में मामले में संज्ञान लेते हुए अमीषा व अन्य के खिलाफ समन जारी किया था. उन्हें अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद अमीषा पटेल की अोर से पक्ष नहीं रखा गया
सुनवाई की चार तिथियों पर समन आदेश का पालन नहीं होने पर अदालत ने चार अक्तूबर को वारंट जारी किया. उल्लेखनीय है कि हरमू निवासी अजय कुमार सिंह ने शिकायतवाद 4728/2018 दायर की थी. इसमें कहा गया है कि वर्ष 2017 में हरमू हाउसिंग कॉलोनी में डिजिटल इंडिया के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ था. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ अतिथि अजय कुमार सिंह शामिल हुए.
उसी दाैरान फिल्म देसी मैजिक में पैसा लगाने का उन्हें अॉफर मिला. उन्होंने डेढ माह के अंदर अभिनेत्री अमीषा पटेल के खाते में 2.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये. एकरारनामा के अनुसार, जून 2018 में जब फिल्म रिलीज नहीं हुई, तो उन्होंने अमीषा से अपने पैसे की मांग की. अमीषा पटेल ने अक्तूबर 2018 में 2.50 करोड़ व 50 लाख रुपये के दो चेक दिये, लेकिन चेक बाउंस कर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




