राज्यसभा टीवी पर आज झारखंड के लोक गायक पद्मश्री मुकुंद नायक से गुफ्तगू करेंगे इरफान
रांची : राज्यसभा टीवी का चर्चित कार्यक्रम ‘गुफ्तगू’ इस बार झारखंड के चर्चित लोक गायक पद्मश्री मुकुंद नायक पर आधारित है. उनके साथ सीनियर प्रोड्यूसर इरफान की अंतरंग बातचीत का प्रसारण रविवार (छह अक्टूबर, 2019) की रात 10:30 बजे राज्यसभा टीवी पर होगा. सोमवार को दोपहर 12 बजे इसका पुनः प्रसारण किया जायेगा. उल्लेखनीय है […]
रांची : राज्यसभा टीवी का चर्चित कार्यक्रम ‘गुफ्तगू’ इस बार झारखंड के चर्चित लोक गायक पद्मश्री मुकुंद नायक पर आधारित है. उनके साथ सीनियर प्रोड्यूसर इरफान की अंतरंग बातचीत का प्रसारण रविवार (छह अक्टूबर, 2019) की रात 10:30 बजे राज्यसभा टीवी पर होगा. सोमवार को दोपहर 12 बजे इसका पुनः प्रसारण किया जायेगा.
उल्लेखनीय है कि गुफ्तगू कार्यक्रम में देश की प्रमुख सांस्कृतिक-सामाजिक हस्तियों के साथ अंतरंग बातचीत का प्रसारण होता है. इसमें अब तक 350 से ज्यादा हस्तियों के साथ इरफान की बातचीत का प्रसारण हो चुका है. गत दिनों इरफान ने रांची आकर झारखंड के रंग शृंखला के तहत एक दर्जन हस्तियों से बातचीत की. इसी सिलसिले में मुकुंद नायक से झारखंड की लोक कला और संस्कृति पर चर्चा की, जिसका प्रसारण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए