प्यार नफरत से बहुत बड़ा होता है बता गया नाटक रोमियो-जूलियट

पटना : प्यार ईश्वर के दिये हुए उपहारों में सबसे सुंदर उपहार है लेकिन समाज के बनाये नियम, जो झूठी शानों- शोहरत पर टिके हैं, इसे आसानी से स्वीकार नहीं करते. यह बता गया मंगलवार को पटना के कालिदास रंगालय में थियेट्रॉन रेक्स की तरफ से मंचित नाटक रोमियो और जूलियट. नाटक की परिकल्पना व […]
पटना : प्यार ईश्वर के दिये हुए उपहारों में सबसे सुंदर उपहार है लेकिन समाज के बनाये नियम, जो झूठी शानों- शोहरत पर टिके हैं, इसे आसानी से स्वीकार नहीं करते. यह बता गया मंगलवार को पटना के कालिदास रंगालय में थियेट्रॉन रेक्स की तरफ से मंचित नाटक रोमियो और जूलियट. नाटक की परिकल्पना व निर्देशन रंजन कुमार ने किया था. नाटक, रोमियो और जुलिएट की प्रेम कहानी दिखा गया. नाटक की कहानी कहती है कि रोमियों के पिता मौंटैग्य और जुलिएट के पिता कैप्यूलैट के बीच खानदानी दुश्मनी चल रही होती है. वे एक-दूसरे को देखना भी नहीं चाहते हैं. लेकिन एक दिन उनके बच्चे रोमियो और जुलिएट एक दूसरे से मिलते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










