''दंगल'' की ''धाकड़ गर्ल'' जायरा वसीम ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर फिर किया ट्वीट, लिखी ये बात

‘दंगल’ फिल्म की धाकड़ गर्ल के नाम से प्रसिद्ध जायरा वसीम आजकल सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय खबरों की सुर्खियों में हैं. जायरा वसीम ने रविवार को सोशल मीडिया पर उस समय हंगामा कर दिया था जब उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी, और फिल्मों को धर्म का वास्ता देकर हमेशा हमेशा के लिए […]
‘दंगल’ फिल्म की धाकड़ गर्ल के नाम से प्रसिद्ध जायरा वसीम आजकल सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय खबरों की सुर्खियों में हैं. जायरा वसीम ने रविवार को सोशल मीडिया पर उस समय हंगामा कर दिया था जब उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी, और फिल्मों को धर्म का वास्ता देकर हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. जायरा के इस फैसले पर पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आने लगीं. किसी ने समर्थन किया तो किसी ने इसका घोर निंदा की. इसी बीच यह खबर आयी कि जायरा का अंकाउंट हैक कर लिया गया था, जायरा ने ऐसा कोई पोस्ट नहीं लिखा है.
अभी इस बात की चर्चा शुरू ही हुई थी कि जायरा ने एक ट्वीट कर सनसनी मचा दी. जायरा वसीम ने अपने ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया हैंडल हैक होने की बात साफ की औरदो टूक कहा कि उनका कोई अकाउंट हैक नहीं हुआ है. उन्होंने ट्वीट किया- ‘मैं यह साफ कर देना चाहती हैं कि मेरा कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक नहीं हुआ है और इसको निजी तौर पर मैं हैंडल कर रही हूं. इसलिए अनुरोध है कि किसी भी अन्य तरह के दावे पर यकीन करने और शेयर करने से बचें.’
This to clarify that none of my social media accounts were or are hacked and are being handled by me personally. Kindly refrain from believing or sharing claims that state otherwise! Thanks.
— Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) July 1, 2019
इस तरह दंगल गर्ल जायरा वसीम ने यह साफ कर दिया कि उनका फिल्में छोड़ने का फैसला अटल है और उन्होंने यह कदम को सोच-समझकर उठाया है. गौरतलब है कि दंगल से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली जायरा वसीम ने एक्टिंग फील्ड को छोड़ने की रविवार को घोषणा की थी. उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि वह इस काम से खुश नहीं हैं क्योंकि यह उनके धर्म के रास्ते में आ रहा है.
अपने फेसबुक पेज पर विस्तार से लिखी गई एक पोस्ट में उन्होंने लिका कि उन्हें महसूस हुआ कि भले ही मैं यहा सही तरीके से फिट हो जाऊं लेकिन मैं इस जगह के लिए नहीं बनी हूं. कहा कि पांच साल पहले मैंने एक फैसला लिया जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. मैंने जैसे ही अपने कदम बॉलीवुड में रखे, इसने मेरे लिए लोकप्रियता के दरवाजे खोल दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




