ePaper

हैप्पी बर्थडेः 34 की हुईं सोनम कपूर, पति आनंद ने इस अंदाज में किया विश!

Updated at : 09 Jun 2019 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडेः 34 की हुईं सोनम कपूर, पति आनंद ने इस अंदाज में किया विश!

मुंबईः ‘नीरजा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड जीत चुकीं वरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर आज अपना अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर सोनम ने अपने पति आनंद आहूजा, पिता अनिल कपूर, खास दोस्तों और परिवार के साथ देर रात तक अपने जन्मदिन का जश्न मनाया. देर […]

विज्ञापन

मुंबईः ‘नीरजा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड जीत चुकीं वरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर आज अपना अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर सोनम ने अपने पति आनंद आहूजा, पिता अनिल कपूर, खास दोस्तों और परिवार के साथ देर रात तक अपने जन्मदिन का जश्न मनाया.

देर रात से ही सोशल मीडिया पर उनके इस शानदार बर्थडे सेलीब्रेशन की तस्वीरें धूम मचा रही हैं. सोनम के पति आनंद आहूजा ने उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया है. सोनम के केक कटिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए आनंद ने कभी सोनम को ‘बेटा’ कहा तो कभी ‘माय लोला’ कहकर अपना प्यार जताया. सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में देखा गया था.

सोनम जल्द ही जोया फैक्टर में नजर आएंगी. ये फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी. सोनम ने पिछले साल दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की. इस वक्त वो काम के साथ अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं. सोनम ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सांवरिया से की थी. ये फिल्म तो नहीं चली लेकिन उनका करियर जरूर चल पड़ा. उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर साबित कर दिया कि फ्लॉप फिल्म टैलेंट को मात नहीं दे सकती.

सोनम को फिल्म नीरजा के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मनित किया गया है. सोनम कपूर अक्सर अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. सोनम कपूर का जन्म 9 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था. डेब्यू से पहले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है. सोनम ने रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन स्टारर ब्लैक में भंसाली के साथ काम किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola