ePaper

Happy mothers day : अमिताभ ने खोला राज, आखिर क्यों तेजी बच्चन ने उन्हें जड़ा था थप्पड़

Updated at : 12 May 2019 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
Happy mothers day : अमिताभ ने खोला राज, आखिर क्यों तेजी बच्चन ने उन्हें जड़ा था थप्पड़

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘मदर्स डे’ पर फेसबुक लाइव में अपनी मां को याद करते हुए कुछ घटनाओं का जिक्र किया. अमिताभ बच्चन ने सभी को मदर्स डे की बधाई देते हुए अपने बचपन की कुछ घटनाओं का जिक्र किया. अमिताभ बच्चन ने बचपन की घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘मदर्स डे’ पर फेसबुक लाइव में अपनी मां को याद करते हुए कुछ घटनाओं का जिक्र किया. अमिताभ बच्चन ने सभी को मदर्स डे की बधाई देते हुए अपने बचपन की कुछ घटनाओं का जिक्र किया.

अमिताभ बच्चन ने बचपन की घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि मां शेरनी होती है, वह आपको सुरक्षा देती है. एक बार मैं बचपन में अपने कुछ दोस्तों से पिट कर आ गया और रोने लगा, तो उन्होंने मुझे एक थप्पड़ मारा और कहा कि जाओ उन्हें पीटकर आओ और उन्हें रूलाओ, खुद मत रोओ. उनके इतना कहते ही मैं बाहर गया और सभी दोस्तों को पीट आया.

इस लाइव शो में अमिता बच्चन के साथ शुजीत सरकार भी थे, जिन्होंने बताया कि उन्होंने एक गाने का वीडियो मदर्स डे के मौके पर यू ट्‌यूब पर डाला है. अमिताभ ने बताया कि उस गाने के बोल हैं ‘रोटी की गोलाई मां’. इस मौके पर अमिताभ ने मां की उपेक्षा करने वालों को कहा कि जब आपकी मां आपके साथ नहीं होंगी तब आपको पता चलेगा कि मां क्या है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola