ePaper

आमिर खान की बेटी इरा अनजान लड़के संग आईं नजर, यूजर्स ने पूछा- ब्‍वॉयफ्रेंड है क्‍या?

Updated at : 28 Mar 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
आमिर खान की बेटी इरा अनजान लड़के संग आईं नजर, यूजर्स ने पूछा- ब्‍वॉयफ्रेंड है क्‍या?

आमिर खान की बेटी इरा खान सुर्खियों में आ गई हैं. उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वे एक मिस्‍ट्री ब्‍वॉय के साथ दिखाई दे रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस लड़के का नाम मिशाल कृपलानी बताया जा रहा है. खास बात यह है कि इन तसवीरों को […]

विज्ञापन

आमिर खान की बेटी इरा खान सुर्खियों में आ गई हैं. उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वे एक मिस्‍ट्री ब्‍वॉय के साथ दिखाई दे रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस लड़के का नाम मिशाल कृपलानी बताया जा रहा है. खास बात यह है कि इन तसवीरों को खुद इरा खान इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. तसवीरों को देखकर साफ है कि इरा और मिशाल एकदूसरे के काफी करीब हैं. एक तसवीर में मिशाल इरा के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच एक खास बॉन्डिंग नजर आ रही है.

इन तसवीरों को शेयर करते हुए इरा ने लिखा,’ उम्‍मीद है तुम्‍हारी छुट्टियां बेहतरीन और खुशनुमा रही, जैसा कि तुम वाकई में हो.’ इन्‍हीं पोस्‍ट्स के जरिये खुलासा हुआ कि इस मिस्‍ट्री मैन का नाम मिशाल कृपलानी है.

https://www.instagram.com/p/Bvazw9fHozx/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

इस फोटोज के सामने आने के बाद ऐसे कयास लगाये जाने लगे कि इरा खान इस मिस्‍ट्री ब्‍वॉय को डेट कर रही हैं. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि वे उनके दोस्‍त हैं या ब्‍वॉयफ्रेंड. मिशाल भी सोशल मीडिया पर इरा की तसवीर शेयर करते रहते हैं. इरा ने वैलेंटाइन्‍स डे के अवसर पर भी मिशाल के गाने का एक वीडियो शेयर किया था.

https://www.instagram.com/p/BsFcITZFbnO/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading&utm_campaign=embed_locale_control

इरा ने अपने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर मिशाल के साथ अपनी एक तसवीर शेयर की है जिसपर लिखा है डेट नाइट. मिशाल को म्‍यूजिक में इंटरेस्‍ट है और उनके म्‍यूजिक वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं जिसका लिंक इरा और मिशाल ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया था. इस वीडियो को इरा ने डायरेक्‍ट किया है.

https://www.instagram.com/p/BL7_5KvAvmG/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading&utm_campaign=embed_locale_control

सोशल मीडिया पर फैंस इरा खान से पूछ रहे हैं कि क्‍या ये आपके ब्‍वॉयफ्रेंड हैं ? कई यूजर्स दोनों की तसवीर पर क्‍यूट कपल लिख रहे हैं.

गौरतलब है कि इरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्‍नी रीना दत्‍ता की बेटी हैं. इरा अपने पापा के काफी करीब है जिसका सबूत उनकी तसवीरों से मिलता है. इरा कई मौकों पर अपने पापा के साथ नजर आती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola