Bigg Boss 12: करणवीर बोहरा ने की ऐसी ''हरकत'', हुए ट्रोल

Updated at : 30 Nov 2018 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 12: करणवीर बोहरा ने की ऐसी ''हरकत'', हुए ट्रोल

‘बिग बॉस-12’ का एक अनसीन वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा लड़कियों के अंडरगारमेंट्स लेकर पोज दे रहे हैं. करणवीर का ये फनी एक्ट फैंस को पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है. दर्शक करणवीर की इस हरकत को बेहूदा बता रहे हैं. […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस-12’ का एक अनसीन वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा लड़कियों के अंडरगारमेंट्स लेकर पोज दे रहे हैं. करणवीर का ये फनी एक्ट फैंस को पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है. दर्शक करणवीर की इस हरकत को बेहूदा बता रहे हैं.

वायरल वीडियो में करणवीर की रोहित सुचांती और सुरभि राणा से बातचीत चल रही है. तीनों आपस में मस्ती करते हैं. तभी मजाक में सुरभि किसी फीमेल कंटेस्टेंट की ब्रा करणवीर के ऊपर फेंकती हैं. जिसके बाद एक्टर ब्रा को सिर पर रखकर पोज देने लगते हैं. वहां मौजूद सुरभि राणा और रोहित सुचांती ये नजारा देखकर हंसने लगते हैं.

एक यूजर ने लिखा- ”ये तीनों लोग वाहियात हैं. ऐसी घटिया हरकत करके वे अपना स्टैंडर्ड खो रहे हैं.” दूसरे यूजर ने लिखा- ”सॉरी लेकिन ये घटिया है. सुरभि, केवी, रोहित इरिटेटिंग हैं. खासकर रोहित. सोशल मीडिया पर लोग करणवीर और सुरभि को बेघर करने की अपील कर रहे हैं. ‘बिग बॉस-11’ की विनर शिल्पा शिंदे ने भी करणवीर की इस हरकत को आड़े हाथ लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola