VIDEO : सपना चौधरी ने गोविंदा के इस गाने पर किया जबरदस्‍त डांस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सपना चौधरी भले ही इस सीजन की कंटेस्‍टेंट न हो ले‍किन इस शो के बहाने फिर से उनकी चर्चा हो रही है. जानीमानी हरियाणवी डांसर इंटरनेट सनसनी बन चुकी हैं. उनके नये-पुराने वीडियोज लगातार चर्चा में बने रहते हैं. अपने ठुमकों से लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो […]

विज्ञापन

सपना चौधरी भले ही इस सीजन की कंटेस्‍टेंट न हो ले‍किन इस शो के बहाने फिर से उनकी चर्चा हो रही है. जानीमानी हरियाणवी डांसर इंटरनेट सनसनी बन चुकी हैं. उनके नये-पुराने वीडियोज लगातार चर्चा में बने रहते हैं. अपने ठुमकों से लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में सपना चौधरी ‘खुला है मेरा पिंजरा’ गाने पर जबरदस्‍त डांस करती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

सपना चौधरी का यह वीडियो बिग बॉस हाउस का है. बिग बॉस के घर में हर सुबह कंटेस्‍टेंट को उठाने के लिए मजेदार गाने बजाये जाते हैं. ऐसे ही एक मौके पर जबदस्‍त ठुमके लगाये थे.

इस वीडियो में सपना चौधरी बिना मेकअप लुक में नजर आ रही है. लेकिन उनका डांस देखकर आप उनके दीवाने हो जायेंगे. इस डांस वीडियो में उनके साथ शिल्‍पा शिंदे, हितेन तेजवानी और आकाश ददलानी नजर आ रहे हैं. लेकिन सपना चौधरी का गोविंदा के लोकप्रिय गाने ‘खुला है मेरा पिंजरा’ का डांस सबको हैरान कर रहा है.

https://www.instagram.com/p/Bn9PZTYhUaL/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

वैसे भी सपना चौधरी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं. हाल ही में उनका लेटेस्‍ट वीडियो सॉन्‍ग ‘सुपरस्टार’ और ‘छोरी 96’ खूब वायरल हुआ था. इसके अलावा सपना चौधरी भोजपुरी, बॉलीवुड और पंजाबी म्‍यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी है. बिग बॉस के घर से निकलने के बाद सपना चौधरी अपने डांस के साथ-साथ अपने मेकओवर को लेकर भी सुर्खियों में बने हुई हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola