VIDEO : सपना चौधरी और राखी सावंत ने WWE रिंग में लगाये ठुमके, क्रेजी हुए फैंस

सपना चौधरी एक बार अपने डांस वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. खास बात यह है कि सपना चौधरी ने इस बार WWE के रिंग में अपने डांस का जादू बिखेरा है. हरियाणा की जानीमानी डांसर सपना चौधरी ने कुश्ती के रिंग में ‘तेरी आंख्या दा यो काजल…’ गाने पर परफॉरमेंस देकर वहां […]
सपना चौधरी एक बार अपने डांस वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. खास बात यह है कि सपना चौधरी ने इस बार WWE के रिंग में अपने डांस का जादू बिखेरा है. हरियाणा की जानीमानी डांसर सपना चौधरी ने कुश्ती के रिंग में ‘तेरी आंख्या दा यो काजल…’ गाने पर परफॉरमेंस देकर वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. सपना चौधरी के साथ इस वीडियो में राखी सावंत भी हैं. दोनों का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला का है. यहां WWE रेसलिंग का आयोजन किया गया था. सपना चौधरी और राखी सांवत ने वहां मौजूद दर्शकों का भी दिल जीत लिया.
https://www.instagram.com/p/Blp_hD3gaTh/?utm_source=ig_embed
पिछले कुछ दिनों से सपना चौधरी और राखी सावंत की दोस्ती चर्चा में हैं. अब दोनों का डांस वीडियो धमाल मचा रहा है. अपने देसी ठुमकों से फैंस का दिल जीतनेवाली सपना चौधरी हाल ही में अपनी लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में थी. एक ओर जहां उनके मेकओवर ने हैरान किया है वहीं उनका डांसिंग स्टाइल भी सबको चौंका रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




