ePaper

अरे! जिम जानेवालों के बारे में शिल्पा शेट्टी ने ये क्या कह डाला...?

Updated at : 09 Jun 2018 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
अरे! जिम जानेवालों के बारे में शिल्पा शेट्टी ने ये क्या कह डाला...?

मुंबई : बॉलीवुड की सबसे ‘फिट’ अदाकारों में शामिल शिल्पा शेट्टी का मानना है कि ‘कूल’ दिखने के लिए जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं है. बल्कि, ‘फिटनेस’ को जीवन का एक तरीका बनाना जरूरी है. शिल्पा (42) ने कहा कि ऐसे कई लोग हैं, जो जिम जाते हैं क्योंकि अब यह एक ‘सनक’ […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की सबसे ‘फिट’ अदाकारों में शामिल शिल्पा शेट्टी का मानना है कि ‘कूल’ दिखने के लिए जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं है. बल्कि, ‘फिटनेस’ को जीवन का एक तरीका बनाना जरूरी है.

शिल्पा (42) ने कहा कि ऐसे कई लोग हैं, जो जिम जाते हैं क्योंकि अब यह एक ‘सनक’ बन गयी है. लेकिन उनके लिए यह हमेशा ही एक अनुशासित जीवनशैली का हिस्सा रहा है.

उन्होंने कहा, फिटनेस मेरे लिए जीवन है. यह मेरे लिए कुछ ऐसी चीज नहीं है, जो मैंने कूल दिखने के लिए किया हो. आज जिम जाना एक फैशन जैसा हो गया है.

अदाकारा ने कहा कि वह ऐसे परिवार से आती हैं, जो स्वस्थ जीवन जीने में यकीन रखता है. उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को याद किया, जब वह विभिन्न खेलों में भाग लिया करती थीं.

शिल्पा ने कहा, मैं राज्यस्तरीय वॉलीबॉल खिलाड़ी थी और अपने स्कूल में ताइक्वोंडो का भी अभ्यास करती थी. मेरे माता-पिता ने फिटनेस पर जोर दिया. मेरे लिए जिम जाना कोई विलासिता नहीं थी, बल्कि एक जरूरत थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola