ePaper

''बिग बॉस 11'' के ऑडिशन शुरू: इस बार भी सलमान खान ही करेंगे होस्‍ट, देखें वीडियो...

Updated at : 07 Jun 2017 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
''बिग बॉस 11'' के ऑडिशन शुरू: इस बार भी सलमान खान ही करेंगे होस्‍ट, देखें वीडियो...

कलर्स के रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ के ऑडिशन शुरू हो गये थे. कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है. पिछले कई सीजन की तरह एक्‍टर सलमान खान ही इस सीजन को भी होस्‍ट करेंगे. राज नायक के पोस्‍ट किये गये वीडियो में सलमान भी नजर […]

विज्ञापन

कलर्स के रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ के ऑडिशन शुरू हो गये थे. कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है. पिछले कई सीजन की तरह एक्‍टर सलमान खान ही इस सीजन को भी होस्‍ट करेंगे. राज नायक के पोस्‍ट किये गये वीडियो में सलमान भी नजर आ रहे हैं और अपने स्‍टाइल में लोगों को स्‍वागत कर रहे हैं. वहीं राज नायक ने इस बात की पुष्टि की है कि पिछले सीजन की तरह इस बार भी शो में आम लोग कंटेस्‍टेंट के तौर पर शामिल होंगे. हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि सारे लोग आम कंटेस्‍टेंट ही होंगे या सेलीब्रिटीज भी शामिल होंगे.

सोशल मीडिया ट्विटर पर शो के टीजर के जरिये सभी लोगों को खुलै तौर पर ऑडिशन के लिए इनविटेशन दे दिये गये हैं. इस टीजर में पिछले सीजन के विनर मनवीर गुर्जर और कुछ और कंटेस्‍टेंट को भी दिखाया गया है. टीजर में सभी लोगों को अपना एक वीडियो अपलोड करके शो के ऑडिशन के लिए रजिस्‍टर करने के लिए इन्‍वाइट किया गया है. बता दें कि बिग बॉस का यह 11वां सीजन है और सलमान खान इसे 8वीं बार होस्‍ट कर रहे हैं. ‘बिग बॉस’ का यह सीजन भी हमेशा की तरह अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है.

https://twitter.com/rajcheerfull/status/871804087553019905
https://twitter.com/ColorsTV/status/872026805288411136

बिग बॉस को टीवी की दुनियां में सबसे विवादित शो में एक माना जाता है. हर सीजन में कोई न कोई नया विवाद जरूर खड़ा हो जाता है. पिछले सीजन में स्‍वामी ओम और प्रियंका जग्‍गा ने घर में खूब हंगामा मचाया था. दोनों के तेवर देखकर कई बार सलमान भी आपा खो बैठे थे. घर में सेलीब्रिटीज के मौजूद होने के बावजूद पिछले सीजन में आम लोग ही ज्‍यादा चर्चा में रहे थे. वहीं नोएडा के साधारण से दिखनेवाले मनवीर गुर्जर ने ‘बिग बॉस 10’ का खिताब अपने नाम किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola