Live Updates

Priyanka Gandhi Varanasi: PM के गढ़ से प्रियंका की हुंकार, गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

Published at :10 Oct 2021 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Varanasi: PM के गढ़ से प्रियंका की हुंकार, गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

Priyanka Gandhi Visit Varanasi Live Update: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के संसदीय इलाके वाराणसी से चुनावी शंखनाद कर दिया है. प्रियंका गांधी ने इस दौरान सीएम योगी और प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोला है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

इस्तीफे तक लड़ाई जारी- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कोई डरा नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे तक लड़ाई जारी रहेगी. कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि कोई हमें डरा नहीं सकता.

पीएम पर प्रियंका का वार

कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटैक करते हुए कहा कि पीएम अपने लिए दो प्लेन 16 हजार करोड़ में खरीदते हैं और दूसरी ओर एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ में बेच देते हैं.

हर-हर महादेव, आयत और गुरुवाणी से हुआ कांग्रेस की ‘किसान न्याय रैली’ का आगाज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूत चुनौती पेश करने की कोशिश कर रही कांग्रेस की रविवार को वाराणसी में हुई ‘किसान न्याय रैली’ का आगाज मंत्रोचार, शंखनाद, हर-हर महादेव के साथ कुरान की आयात और गुरुवाणी से हुआ. लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद पूर्वांचल में हुई कांग्रेस की बड़ी सभा को संबोधित करने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने यहां बाबा विश्वनाथ मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की.

प्रियंका गांधी का पीएम पर निशाना

प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग न्याय लेने के लिए कहां जाए, यहां सरकार, सीएम, पीएम और मंत्री सब मिल जाते हैं. ऐसे में जनता किससे गुहार लगाएगी. किसान आंदोलन को लेकर केंद्र और योगी सरकार पर प्रियंका गांधी ने हमला बोला है.

पीएम मोदी पर प्रियंका का हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी आजादी का महोत्सव मनाते हैं, लेकिन ये आजादी किसने दी है. ये आजादी किसानों ने दी है. जिससे वे मिलने नहीं जाते हैं.

प्रियंका का हमला

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां जो न्याय मांगते हैं, उन्हें दबाया जाता है. चाहे हाथरस का मामला हो, चाहे उन्नाव का या अब लखीमपुर खीरी का.

प्रियंका का संबोधन शुरू

प्रियंका गांधी ने रैली के संबोधन को मां दुर्गा के श्लोक के साथ की है. प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा कि मैं व्रत की हूं.

भूपेश बघेल का CM योगी पर अटैक

वाराणसी में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये जो योगी है, वही सबसे अधिक डरपोक है. उन्होंने आगे कहा कि योगी जब-जब डरते हैं, तब-तब पुलिस को आगे करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार प्रियंका गांधी से डर गई हैं.

अखिलेश यादव का अटैक

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय लोगों ने अंग्रेजों को उखाड़ कर फेंक दिए. इस बार यूपी में लोग बीजेपी सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी.

प्रियंका ने लगाया महिला आरक्षी को गले

मां कुष्मांडा देवी का दर्शन कर बाहर निकलने के बाद प्रियंका गांधी ने वहां मौजूद एक महिला आरक्षी को लगाया गले. महिला आरक्षी ने जताई थी प्रियंका गांधी से सेल्फी लेने की इच्छा, जिसके बाद प्रियंका गांधी ने गले लगा कर महिला आरक्षी की थपथपाई पीठ

प्रियंका गांधी पहुंची रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंच गई हैं. मंच पर सभी बड़े कांग्रेसी नेता मौजूद हैं. कुछ देर में संबोधन शुरू होगा.

मां कुष्मांडा के दरबार में प्रियंका

बाबा विश्वनाथ के बाद प्रियंका गांधी मां कुष्मांडा के दरबार में पहुंची. प्रियंका गांधी ने यहां परिक्रमा की है.

काफिला रोक कार्यकर्ताओं से मिली प्रियंका गांधी

एयरपोर्ट से जब उनका काफिला कोइराजपुर पहुंचा तो रोड पर सैकड़ों कार्यकर्ता कड़ी धूप में प्रियंका गांधी का स्वागत किया. वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने काफिला रोक कर कार्यकर्ताओं से मिली.

बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई

वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई हैं. प्रियंका गांधी यहां पर बाबा विश्वनाथ का पूजा अर्चना की. प्रियंका इसके बाद मां कुष्मांडा मंदिर जाएंगी.

वाहनों का लगा लंबा जाम

प्रियंका गांधी की रैली को लेकर रोहनिया क्षेत्र के मोहनसराय बाईपास ओवरब्रिज के पास जाम में वाहन खड़ा है.

कांग्रेस महागनर अध्यक्ष ने बताया

काशी से प्रियंका गांधी आज चुनावी शंखनाद करेंगी. प्रियंका की रैली को लेकर कांग्रेस बनारस के महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने बताया कि पूर्वांचल से प्रियंका रैली का आगाज कर रही हैं, आज यहां भीड़ उमर रही हैं. योगी सरकार के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है.

प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के सभी नेता एयरपोर्ट से रवाना हो चुके हैं. प्रियंका गांधी पहले काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगी.

Priyanka Gandhi Varanasi: PM के गढ़ से प्रियंका की हुंकार, गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

सहारनपुर में रहेंगे अखिलेश

इधर, अखिलेश यादव आज सहारनपुर दौरे पर रहेंगे. अखिलेश यादव लगातार यूपी के अलग-अलग जिलों में दौरे कर रह हैं. उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर 2022 के शुरुआती महीने में चुनाव प्रस्तावित है.

प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंची

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंच गई हैं. इधर, यूपी कांग्रेस ने एक कटआउट शेयर करते हुए लिखा कि वाराणसी तैयार है. कटआउट में प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी दिख रहे हैं.

प्रियंका गांधी का कार्यक्रम जारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सुबह 11:00 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे वहां से सड़क मार्ग से गोलगड्डा आदमपुरा मैदागीन होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगी. वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद बांस फाटक गोदौलिया मदनपुरा रविन्द्रपुरी होते हुए दुर्गाकुंड मंदिर जाएंगी, जहां पर दुर्गा मंदिर में दर्शन करने के बाद वे बीएचयू के गेट पर मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फिर रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगे.

हिंसा के बाद बदला रैली का नाम

लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद कांग्रेस ने रैली का नाम बदलते हुए किसान न्याय रैली कर दिया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी रैली के जरिए पूर्वांचल में शक्ति प्रदर्शन करने में जुटी है.

प्रियंका-बघेल वाराणसी रवाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं. तीनों नेता कांग्रेस की न्याय रैली में शामिल होंगे.

तैयारी जोरों पर

प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस की तैयारी जोरों पर है. वाराणसी के लंका चौराहे पर पोस्टर लगाया है. वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद प्रशासन की ओर से किया गया है.

संत समिति ने पूछा सवाल

प्रियंका गांधी के विधानसभा चुनाव के पूर्व वाराणासी आगमन और यहां के मंदिरों में दर्शन- पूजन को लेकर अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती ने टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या हमारे मन्दिर प्रियंका गांधी के लिए पर्यटन का केंद्र है.

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

प्रियंका गांधी के आगमन के मद्देनजर बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर जगतपुर स्थित उनके रैली स्थल तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस की ओर से बताया गया कि एयरपोर्ट, काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर, दुर्गाकुंड स्थित मंदिर, बीएचयू गेट और रैली स्थल पर पुलिस-पीएसी के जवानों और एलआईयू के अलावा सादे कपड़ों में भी फोर्स तैनात रहेगी

मां कुष्मांडा मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी प्रियंका

किसान न्याय रैली को संबोधित करने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा आज श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के बाद दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी. इस मंदिर में नेहरू-गांधी परिवार से तकरीबन चार दशक पहले लोकसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दर्शन-पूजन के लिए आई थी.

पीएम की तर्ज पर प्रियंका का कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि इस बार प्रियंका गांधी का कार्यक्रम भी लगभग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तर्ज पर तैयार किया गया है. प्रियंका 6 विधानसभा से होकर गुजरेंगी, जहां जगह-जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे दम-खम के साथ स्वागत करेंगे.

कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी (PM Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी शंखनाद करेंगी. थोड़ी ही देर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी एयरपोर्ट (Varanasi Airport) पर पहुंचेंगी. कांग्रेस ने इस रैली का नाम किसान न्याय रैली रखा है. वाराणसी के इस रैली को कांग्रेस के पूर्वांचल में शक्ति प्रदर्शन करने के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola