ePaper

542 लोकसभा सीट पर 7 चरणों में हुआ वोट, झारखंड में 4 चरणों में लोगों ने किया था मतदान

Updated at : 16 Mar 2024 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
lok sabha election 2024 jharkhand

झारखंड में 2019 में 4 चरणों में कराए गए थे लोकसभा चुनाव.

लोकसभा चुनाव 2019 में 90.87 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे. वोटिंग 7 चरणों में हुई. पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल 2019 को और आखिरी चरण की वोटिंग 19 मई 2019 को हुई थी.

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कर दी है. झारखंड में इस बार चरणों में वोट कराए जाएंगे. पिछली बार यानी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में 4 चरणों में वोट कराए गए थे. पूरे देश में उस वक्त 7 चरणों में वोटिंग हुई थी. एकमात्र वेल्लोर संसदीय सीट पर 5 अगस्त को अलग से मतदान हुआ था. आइए, वर्ष 2019 में हुए चुनावों से जुड़े तथ्यों पर एक नजर डालते हैं.

लोकसभा चुनाव 2019 में 90.87 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे. यानी इतने लोग मतदान करने के लिए अधिकृत थे. वोटिंग 7 चरणों में हुई थी. पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल 2019 को और आखिरी चरण की वोटिंग 19 मई 2019 को हुई थी.

लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 1.2 करोड़ मतदान पदाधिकारियों की तैनाती सुचारु रूप से चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए की थी.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 66.79 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. अब तक हुए चुनावों में महिलाओं की यह सबसे बड़ी भागीदारी थी.

लोकसभा चुनाव 2019 में सरकारी कर्मचारी मतदान कर सकें, इसके लिए चुनाव आयोग ने अलग से 22.80 लाख रुपए खर्च किए थे. यह राशि पोस्टल बैलट छपाने पर खर्च की गई थी.

करीब 91 करोड़ लोग आराम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए बड़ी संख्या में मतदान केंद्र बनाए जाते हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव आयोग ने 10 लाख मतदान केंद्र बनाए थे, जहां लोगों ने वोट किया था.

भारत में 5 साल में एक बार संसदीय चुनाव होता है. 543 सीटों पर मतदान कराए जाते हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में 542 लोकसभा सीटों पर ही मतदान हुआ था. इसके लिए 7 चरणों में वोटिंग हुई थी. वेल्लोर सीट पर अलग से 5 अगस्त को मतदान कराया गया था.

भारत में पंजीकृत करीब 91 करोड़ वोटर्स में से 61.3 करोड़ मतदाताओं ने ही अपने इस लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया था.

लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई थी. इस साल हुए लोकसभा चुनाव में 67.47 फीसदी मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर जाकर अपनी उंगली पर नीली स्याही लगवायी थी. यानी वोट किया था.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola