Kangana Ranaut News: कंगना पर आपत्तिजनक पोस्ट कर बुरी फंसी सुप्रिया श्रीनेत, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Mar 2024 3:49 PM

विज्ञापन

Kangana Ranut and Supriya Shrinate

Kangana Ranaut News: बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को महंगा पड़ा है. विवादित पोस्ट पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस जारी किया है. आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यही नहीं आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद दिलीप घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

विज्ञापन

Kangana Ranaut News: निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दिलीप घोष की टिप्पणी, कंगना रनौत के खिलाफ सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी को ‘अशोभनीय और गलत’ बताया.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया, तो सुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से कंगना की तस्वीर शेयर करते हुए बेहद विवादित पोस्ट डाला. उन्होंने लिखा, ‘मंडी में इस समय क्या भाव चल रहा कोई बताएगा’. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद श्रीनेत ने अपने पोस्ट को हटा लिया और सफाई देते हुए कहा कि उनके अकांउट को किसी हैक कर लिया था. श्रीनेत ने पूरे प्रकरण पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम खातों तक कई लोगों की पहुंच है और उनमें से किसी ने बेहद अनुचित पोस्ट की. उन्होंने कहा, जैसे ही मुझे पता चला मैंने वह पोस्ट हटा दी. जो लोग मुझे जानते हैं, वे यह भी अच्छी तरह जानते हैं कि मैं कभी भी किसी महिला के प्रति व्यक्तिगत और अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकती. मैं जानना चाहती हूं कि यह कैसे हुआ.

कंगना ने श्रीनेत को दिया करारा जवाब

कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट किया और करारा जवाब दिया, उन्होंने लिखा था, प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिला की भूमिका निभाई है. ‘रानी’ में एक भोली लड़की से लेकर ‘धाकड़’ में एक आकर्षक जासूस तक, ‘मणिकर्णिका’ में एक देवी से लेकर ‘चंद्रमुखी’ में एक राक्षसी तक. ‘थलाइवी’ में एक क्रांतिकारी नेता तो ‘रज्जो’ में वेश्या का किरदार.

श्रीनेत पर बीजेपी ने बोला हमला, तो सफाई में उतरी कांग्रेस

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर जहां बीजेपी ने सुप्रिया श्रीनेत पर जोरदार हमला बोला और कार्रवाई की मांग की, तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी सफाई देने में उतर गई. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने अपनी सहकर्मी का बचाव करते हुए कहा, कोई भी व्यक्ति जो मेरी सहकर्मी सुप्रिया श्रीनेत से परिचित होगा, वह इस तथ्य से अवगत होगा कि श्रीनेत इस तरह की आपत्तिजनक भाषा का कभी भी इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं. कांग्रेस के श्रीनिवास बीवी ने कहा कि रनौत के खिलाफ श्रीनेत के अकाउंट से की गई टिप्पणियां पूरी तरह से अपमानजक हैं. इधर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ने भी उक्त टिप्पणियों की निंदा की. स्मृति ईरानी एक पूर्व टेलीविजन कलाकार हैं, जबकि खेर हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अन्य लोगों ने भी रनौत का समर्थन किया.

Also Read: बीजेपी ने 5वीं सूची में कंगना, मेनका सहित 20 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola