I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक खत्म, खरगे का दावा- 295 से ज्यादा सीटें जीतेंगे
I.N.D.I.A Alliance | PTI
I.N.D.I.A Alliance: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर'इंडिया' अलाइंस की अहम बैठक हुई. बैठक में फैसला किया गया है कि एग्जिट पोल चर्चा में गठबंधन के नेता शामिल होंगे.
I.N.D.I.A Alliance: 18वीं लोकसभा चुनाव के बाद आज यानी शनिवार को ‘इंडिया’ अलाइंस (I.N.D.I.A Alliance) की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई. बैठक में इंडिया ब्लॉक के शीर्ष नेता शामिल हुए. ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी घटक दलों ने फैसला किया है कि वो एग्जिट पोल चर्चा में हिस्सा लेंगे.
कई विपक्षी नेता हुए शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्ष के नेता बैठक में हिस्सा लेने पहुंच गये हैं. बैठक में सोनिया गांधी, एनसीपी (पवार गुट) ने नेता शरद पवार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन, जेएमएम नेता हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, डीएमके नेता टीआर बालू, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई और नेता शामिल हुए हैं.
आगे की रणनीति पर होगी बैठक
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के चुनाव की आज आखिरी वोटिंग है. इसके बाद 4 जून को चुनाव रिजल्ट है. ऐसे में आज की बैठक में ‘इंडिया’ गठबंधन आगे की रणनीति पर मंथन करने जा रहे हैं. हालांकि इंडिया गठबंधन की बैठक में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन समेत कुछ और नेता हिस्सा नहीं ले रहे हैं.
बैठक में शामिल होंगे टीआर बालू- स्टालिन
इंडिया अलायंस की बैठक में डीएमके शामिल हो रही है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि डीएमके सांसद टीआर बालू विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे. स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चार जून को भारत के लिए एक नयी सुबह की शुरुआत होगी. आज ‘इंडिया’ के नेताओं की बैठक में द्रमुक का प्रतिनिधित्व हमारे पार्टी के कोषाध्यक्ष एवं द्रमुक के संसदीय दल के नेता टी आर बालू करेंगे. द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन चुनाव में विजयी होगा.
ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल
गौरतलब है कि इस बैठक में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शामिल नहीं हो रही हैं. बैठक में ममता के शामिल होने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहले ही साफ कर दिया था कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सूचित किया है कि वह शनिवार को चुनाव में व्यस्त रहेंगी और इसलिए बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी. बता दें, खरगे ने कहा था कि चार जून को ‘इंडिया’ की अनौपचारिक बैठक होगी जिसमें मतगणना वाले दिन की तैयारियों के संदर्भ में चर्चा की जाएगी. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: Narendra Modi: कन्याकुमारी में पीएम मोदी की साधना खत्म, 30 मई की शाम से थे ध्यान में लीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










