Mamata Banerjee: 1 जून को INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, वजह आई सामने
Mamata Banerjee
Mamata Banerjee: लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और अखिरी चरण के मतदान के दिन INDIA गठबंधन की बैठक दिल्ली में होने वाली है.
Mamata Banerjee: इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बैठक से तृणमूल कांग्रेस ने दूरी बनाने का मन बना लिया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वो बैठक में शामिल नहीं होंगी. हालांकि सीएम ममता बनर्जी ने इसकी वजह भी बता दी है.
इंडिया गठबंधन की बैठक में क्यों शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, INDIA गठबंधन 1 जून को एक बैठक कर रही है. मैंने उनसे कहा है कि मैं इसमें शामिल नहीं हो सकती, क्योंकि उसी दिन पश्चिम बंगाल में 10 सीटों पर चुनाव है. पंजाब, बिहार और यूपी में भी 1 जून को चुनाव हैं. एक तरफ चक्रवात है और दूसरी तरफ चुनाव है, मुझे सब कुछ करना पड़ेगा. चक्रवात राहत अभी मेरी प्राथमिकता है.
1 जून को पश्चिम बंगाल के इन सीटों पर होना है मतदान
पश्चिम बंगाल में 1 जून को नौ सीट पर मतदान होगा, जिनमें कोलकाता की दो सीट – कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर शामिल हैं, जो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं. राज्य में उस दिन जिन अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें यादवपुर, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर और डायमंड हार्बर शामिल हैं.
खरगे ने बैठक बुलाई
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक जून की दोपहर को ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है.
ममता बनर्जी सहित कई टीएमसी नेताओं को करना है मतदान
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और अन्य शीर्ष नेता उस दिन मतदान करेंगे और इसलिए बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. सूत्र ने इस बात का उल्लेख किया कि पार्टी अब तक विपक्षी गठबंधन की सभी बैठकों में शामिल हुई है. सूत्र के अनुसार, टीएमसी ने बैठक के आयोजकों को शामिल होने में असमर्थता के बारे में जानकारी दे दी है.
‘इंडिया’ गठबंधन की कब-कब हुई बैठक
‘इंडिया’ गठबंधन की पहली बैठक पिछले साल 23 जून को पटना में हुई थी, उसके बाद 17-18 जुलाई, 2023 को बेंगलुरु में और फिर 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच मुंबई में बैठक हुई. विपक्षी गठबंधन की चौथी बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई. इसके बाद अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में 31 मार्च को विपक्षी नेता शामिल हुए थे.
Also Read: IPL 2024 ट्रॉफी जीतने के बाद ममता बनर्जी ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को ऐसे दी बधाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










