I.N.D.I.A Alliance Meeting: ‘इंडिया’ की बैठक में विपक्षी दलों का दावा, कहा- 295 प्लस सीटें जीतेगा गठबंधन

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

I.N.D.I.A Alliance Meeting

I.N.D.I.A Alliance Meeting: ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर हुई. बैठक में विपक्षी नेताओं ने कहा कि हमने अपनी पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव लड़ा है और सकारात्मक परिणाम को लेकर आश्वस्त हैं, क्योंकि भारत के लोगों ने हमारा समर्थन किया है. बदलेगा भारत, जीतेगा इंडिया.

विज्ञापन

I.N.D.I.A Alliance Meeting: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं ने शनिवार की बड़ी बैठक की. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ‘अनौपचारिक बैठक ’ में लोकसभा चुनाव की मतगणना से जुड़ी तैयारियों एवं रणनीति चर्चा की. इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को छोड़कर गठबंधन के कई नेता शामिल हुए. बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई और नेता शामिल हुए.

अभी लड़ाई नहीं हुई है खत्म- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मतगणना वाले दिन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेताओं ने आज अनौपचारिक बैठक की गई. उन्होंने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता बेहद सतर्क हैं. मैं उनमें से प्रत्येक को उनकी सम्मानजनक उपस्थिति के लिए धन्यवाद देता हूं. विपक्षी नेताओं ने बैठक में कहा कि हमने अपनी पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव लड़ा है और सकारात्मक परिणाम को लेकर आश्वस्त हैं, क्योंकि भारत के लोगों ने हमारा समर्थन किया है. बदलेगा भारत, जीतेगा इंडिया. कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाइयों को फॉर्म 17सी को लेकर सतर्क रहने को कहा है.

एग्जिट पोल बहस में हिस्सा लेंगे विपक्षी नेता- ‘इंडिया’
‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस नेता सैयद नसीर हुसैन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए मैजिक नंबर 272 है. हमें उससे अधिक संख्या मिल रही है. उन्होंने दावा किया कि हम सरकार बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह फीडबैक पर आधारित है. नसीर ने कहा कि बैठक में यह फैसला किया गया है कि हम एग्जिट पोल बहस में भाग लेंगे.

दिल्ली: ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया है कि हमें मतगणना प्रक्रिया के दौरान बहुत सतर्क रहना चाहिए. हमें अपने मतगणना एजेंटों को सचेत करना चाहिए कि उन्हें कैसे सतर्क रहना है. इस मुद्दे पर, हम चुनाव आयोग से मिलने की संभावना है. चुनाव आयोग कल समय देगा, हमारे नेता चुनाव आयोग से मिलेंगे. चुनाव नतीजे आ रहे हैं, यह एकतरफा होने जा रहा है. डी राजा ने भी दावा किया कि हम 295+ सीटें जीतेंगे.

Also Read: Today News Wrap: खरगे के आवास पर I.N.D.I.A की बैठक, सीएम केजरीवाल को कोर्ट से फिर झटका, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola