Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की, देखें किसे कहां से मिला टिकट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Apr 2024 8:56 PM
congress working comitee
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की एक और सूची सोमवार को जारी की. जिसमें बिहार से 5 और पंजाब की दो लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस चुनाव समिति ने बिहार की पांच लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नाम पर फैसला लिया. जिसमें पश्चिम चंपारण से मदन मोहन तिवारी को टिकट दिया गया है. वहीं अजय निषाद को मुजफ्फरपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है. महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह को टिकट दिया गया. सन्नी हजारी को समस्तीपुर और सासाराम से कांग्रेस ने मनोज कुमार को चुनावी दंगल में उतारा. उसी तरह पार्टी ने पंजाब की होशियारपुर लोकसभा सीट से यामिनी गोमर और अमरजीत कौर साहोके को फरीदकोट से मैदान में उतारा.
बिहार
पश्चिम चंपारण – मदन मोहन तिवारी
मुजफ्फरपुर – अजय निषाद
महाराजगंज – आकाश प्रसाद सिंह
समस्तीपुर – सन्नी हजारी
सासाराम – मनोज कुमार
पंजाब
होशियारपुर – यामिनी गोमर
फरीदकोट – अमरजीत कौर साहोके
बिहार में नौ सीट पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस
कांग्रेस बिहार में महागठबंधन के तहत कुल नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने अभी पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 301 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.
कांग्रेस का आरोप, हरियाणा में पार्टी उम्मीदवारों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल
कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने सोमवार को कहा कि राज्य की नौ लोकसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवारों की एक फर्जी सूची सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है. कांग्रेस ने इसे पार्टी की छवि खराब करने का एक शरारती प्रयास करार दिया. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में अभी एक सप्ताह बाकी है और उससे पहले उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी. उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर (कांग्रेस उम्मीदवारों की) एक सूची प्रसारित की जा रही है. यह सूची फर्जी है. उदयभान ने कहा कि कांग्रेस इसकी जांच कराएगी कि कौन पार्टी की छवि खराब करना चाहता है. कांग्रेस हरियाणा में लोकसभा की नौ सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उसकी सहयोगी आम आदमी पार्टी ने पहले ही अपनी राज्य इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता की कुरुक्षेत्र से उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है. भाजपा ने पिछले महीने राज्य की सभी 10 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी.
Also Read: तो एनडीए को दे दें वोट… तेजस्वी यादव ने क्यों कही ये बात देखिए वीडियो..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










