Gujarat Polls: राघव चड्ढा का दावा, गुजरात में AAP की सरकार बनने के तुरंत बाद लागू होगी पुरानी पेंशन योजना

Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया कि 8 दिसंबर को गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी.
Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने बड़ी बात कही है. राघव चड्ढा ने दावा किया कि 8 दिसंबर को गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी. इसके साथ ही राघव चड्ढा ने कहा कि गुजरात में सभी सरकारी कर्मचारियों की बड़ी मांग रही है कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए. इस मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने एक बहुत बड़ा आंदोलन गुजरात की सड़कों पर लड़ा है, लेकिन बीजेपी ने इन सरकारी कर्मचारियों की एक नहीं सुनी. राघव चड्ढा ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के तुरंत बाद तमाम सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जाएगा.
पुरानी पेंशन योजना को गुजरात में फिर से बहाल करने पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी की तरह यह वादा सिर्फ जुमला नहीं है, बल्कि यह अरविंद केजरीवाल जी की गारंटी है. उन्होंने कहा कि पंजाब में भी हमने चुनाव के दौरान वादा किया था कि हम पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे और सरकार बनने के साथ ही हमने पंजाब में वह करके दिखा दिया. यानी कि हमने जो वादा किया, वह हमने पूरा किया. इसी वजह से हम गुजरात में आकर डंके की चोट पर यह कहते हैं कि जब गुजरात में 8 दिसंबर को आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के साथ ही AAP तमाम कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करेगी.
राघव चड्ढा ने कहा कि चुनाव का माहौल है, तो दूसरी पार्टियां कई तरह के वादें कर रही है. लेकिन, मैं गुजरात के मतदाताओं को सावधान करना चाहता हूं कि दूसरी जितने भी पार्टी आपसे यह वादा कर रही है कि वह पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी, आप जाकर उनसे पूछे कि दूसरे और भी राज्य में उनकी सरकार है. क्या उन्होंने यह योजना वहां लागू की है? उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस से पूछे कि यदि आप सरकारी कर्मचारियों के इतने ही हितेच्छु है, तो क्या आपने आपके बाकी राज्यों में पुरानी पेंशन योजना को लागू किया?
Also Read: गुजरात चुनाव 2022 : विनाशकारी भूकंप के 21 साल बाद भुज का क्या है हाल जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










