Exit Poll Results 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश में बीजेपी और छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है वहीं तेलंगाना तथा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आगे रहने की संभावना जताई गई है. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान हुआ था. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना को 30 नवंबर को वोट डाले गए थे. मिजोरम में सात नवंबर को मतदान हुआ था. इन सभी राज्यों में मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

राजस्थान का Exit Poll
‘इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया’
इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई हैं, हालांकि कई अन्य सर्वेक्षणों में भाजपा के आगे रहने का अनुमान लगाया गया है. ‘इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया’ के सर्वेक्षण के अनुसार, राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस 42 प्रतिशत मतों के साथ 86 से 106 सीटें हासिल कर सकती है तो भाजपा को 41 प्रतिशत मतों के साथ 80 से 100 सीटें हासिल हो सकती हैं.
कांग्रेस – 86 से 106 सीटें
बीजेपी – 80 से 100 सीटें
टीवी9-पोलस्ट्रेट
टीवी9-पोलस्ट्रेट’ के सर्वेक्षण के अनुसार, राजस्थान में भाजपा 100 से 110 सीटें हासिल करके सरकार बना सकती है तो सत्तारूढ़ कांग्रेस को 90 से 100 सीटें मिल सकती हैं. इस सर्वे में कहा गया है कि राजस्थान में अन्य को पांच से 15 सीटें हासिल हो सकती हैं.
बीजेपी – 100 से 110 सीटें
कांग्रेस – 90 से 100 सीटें
अन्य – 5 से 15 सीटें
‘टाइम्स नाउ-ईटीजी’
एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में भाजपा 108 से 128 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है जबकि कांग्रेस को 56 से 72 सीटों के साथ संतोष करना पड़ सकता है.
भाजपा – 108 से 128 सीटें
कांग्रेस – 56 से 72 सीटें

मध्य प्रदेश का Exit Poll
‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्या’
‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्या’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 45 प्रतिशत मतों के साथ 151 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस को 38 प्रतिशत मतों के साथ 74 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है.
बीजेपी – 139 से 163 सीटें
कांग्रेस – 62 से 86 सीटें
अन्य – 1 से 9 सीटें
‘टीवी9-पोलस्ट्रेट’
‘टीवी9-पोलस्ट्रेट’ के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके मुताबिक, कांग्रेस को 230 सदस्यीय विधानसभा में 111-121 सीटें मिल सकती हैं तो भाजपा के खाते में 106-116 सीटें जा सकती हैं.
कांग्रेस – 111 से 121 सीटें
बीजेपी – 106 से 116 सीटें
‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’
‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’ के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांटे का मुकाबले का अनुमान लगाया गया है, लेकिन भाजपा को बढ़त दिखाई गई है. इसके अनुसार, भाजपा को 140 से 162 सीटें तो कांग्रेस को 68 से 90 सीटें मिल सकती हैं.
बीजेपी – 140 से 162 सीटें
कांग्रेस – 68 से 90 सीटें
अन्य – 0 से 3 सीटें
‘रिपब्लिक-मैट्रिज’
‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके मुताबिक, भाजपा को 118-130 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस को 97 से 107 सीटें हासिल हो सकती हैं.
बीजेपी – 118 से 130 सीटें
कांग्रेस – 97 से 107 सीटें
अन्य – 0 से 2 सीटें
Also Read: Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव में जातिगत वोटिंग करेगी सरकार का फैसला, तीन दिसंबर को आएंगे नतीजे
छत्तीसगढ़ का Exit Poll
‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्या’
‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्या’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है. इस सर्वेक्षण के आंकड़े के अनुसार, कांग्रेस 57 सीटें हासिल कर सकती हैं तो भाजपा को 33 सीटें मिल सकती हैं.
बीजेपी – 33 सीटें
कांग्रेस – 57 सीटें
‘इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया’
‘इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया’ के एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 42 प्रतिशत मतों के साथ 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं तो भाजपा को 41 प्रतिशत वोट के साथ 36 से 46 सीटें हासिल हो सकती हैं.
बीजेपी – 36 से 46 सीटें
कांग्रेस – 40 से 50 सीटें
एबीपी-सी वोटर
‘एबीपी-सी वोटर’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें हासिल हो सकती हैं तो भाजपा को 36 से 48 सीटें मिल सकती हैं.
बीजेपी – 36 से 48 सीटें
कांग्रेस – 41 से 53 सीटें
जन की बात
‘जन की बात’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 42 से 53 सीटें हासिल हो सकती हैं. जबकि बीजेपी को 34 से 45 सीटें मिलती दिख रही हैं. अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें जा सकती हैं.
बीजेपी – 34 से 45 सीटें
कांग्रेस – 42 से 53 सीटें
अन्य – 0 से 3 सीटें

तेलंगाना का Exit Poll
ज्यादातर सर्वेक्षणों में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है. ‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’ के एग्जिट पोल के अनुसार 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 63-79 सीट हासिल करके सरकार बना सकती है. भारत राष्ट्र समति को 31-47, एआईएमआईएम को 5-7 और भाजपा को 2-4 सीटें मिल सकती हैं. टीवी9-पोलस्ट्रेट’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस को 49-59 सीटें और बीआरएस को 48 से 58 सीटें मिलने का अनुमान है. भाजपा को पांच से 10 तो एआईएमआईएम को 6 से आठ सीटें मिल सकती हैं. ‘रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज’ के अनुसार, तेलंगाना में कांग्रेस 58 से 68 सीटें हासिल करके सरकार बना सकती है तो बीआरएस को 46 से 56 सीटें हासिल हो सकती हैं. भाजपा को चार से नौ और एआईएमआईएम को छह से आठ सीटें मिल सकती हैं.

मिजोरम में खंडित जनादेश
ज्यादातर एग्जिट पोल में मिजोरम में खंडित जनादेश रहने का अनुमान है. ‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 40 सदस्यीय विधानसभा में 14 से 18 सीटें हासिल हो सकती हैं और वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है. जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को 12-16 सीटें हासिल हो सकती हैं तो कांग्रेस को आठ से 10 और भाजपा को अधिकतम दो सीटें मिल सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










