ePaper

WB Board 10th Result 2025 OUT: पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट जारी, 86.56% स्टूडेंट्स पास

Updated at : 02 May 2025 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
WB Board 10th Result 2025 OUT

WB Board 10th Result 2025 OUT

WB Board 10th Result 2025 अब जारी हो चुका है. पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट या डिजिलॉकर के जरिए देख सकते हैं. यहां हम आपको रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक, आसान तरीका और जरूरी दिशा-निर्देश बताएंगे ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो.

विज्ञापन

WB Board 10th Result 2025 OUT: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. इस बार 86.56% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र डिजिलॉकर, SMS और वैकल्पिक वेबसाइट्स की मदद से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. मार्कशीट भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं. छात्र अपना रिजल्ट (WB Board 10th Result 2025 OUT) इस आर्टिकल के माध्यम से भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- WBBSE Madhyamik 10th Result 2025 Live Updates: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में, यहां सबसे पहले पाएं मार्कशीट

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? (WBBSE Madhyamik 10th Result 2025 OUT)

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (WB Board 10th Result 2025 OUT) देखने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “West Bengal Madhyamik Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी जन्म तिथि और रोल नंबर ठीक उसी तरह दर्ज करें जैसे आपके एडमिट कार्ड पर लिखा है.
  • फिर सबमिट या View Result बटन पर क्लिक करें और अपनी मार्कशीट स्क्रीन पर देखें.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसकी एक प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- WB Board 10th Result 2025: वेबसाइट डाउन होने पर पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें? करना होगा ये काम

SMS से कैसे चेक करें WB Board 10वीं का रिजल्ट? (WB Board 10th Result 2025 OUT)

  • रिजल्ट चेक करने के लिए WBBSE ने एसएमएस सुविधा दी है.
  • WB 10<रोल नंबर> लिखकर 56070 या 56263 पर भेजें.
  • रिजल्ट आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा.

डिजिलॉकर से WBBSE 10वीं बोर्ड परिणाम 2025 कैसे देखें?

  • पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्र भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई डिजिलॉकर सुविधा के माध्यम से भी अपने कक्षा 10 के परिणाम (WB Board 10th Result 2025 OUT) देख सकते हैं.
  • digilocker.gov.in पर जाएं
  • अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें
  • ‘जारी किए गए दस्तावेज’ सेक्शन पर जाएं
  • WBBSE सेलेक्ट करें और अपनी कक्षा 10 की मार्कशीट डाउनलोड करें.
विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola