UPSC Success Story: रिजल्ट के बाद खुशी से कांपने लगी आकृति सेठी, भावुक कर देगा ये VIDEO

Updated:
विज्ञापन
UPSC Success Story Akriti Sethi Rank 249
UPSC Success Story Akriti Sethi Rank 249

UPSC Success Story: UPSC परीक्षा में सफलता के बाद आकृति सेठी की भावुक प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल हो गया है. खुशी के आंसुओं और कंपकंपाते हाथों के साथ उनका यह पल संघर्ष, मेहनत और समर्पण की मिसाल बन गया है.

विज्ञापन

UPSC Success Story: कभी-कभी जिंदगी के कुछ पल इतने खास होते हैं कि शब्द भी उनका साथ नहीं दे पाते. वो लम्हा जब बरसों की मेहनत, अनगिनत रातों की नींद और न जाने कितने संघर्ष एक मीठे फल की तरह सामने आते हैं — वही लम्हा आकृति सेठी की जिंदगी में भी आया. जैसे ही UPSC परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ, आकृति सेठी की आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे. उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसकी मेहनत आखिरकार रंग लाई है. कंपकंपाती आवाज और कांपते हुए हाथों के साथ उसने जब रिजल्ट स्क्रीन पर देखा, तो कुछ पल के लिए जैसे सब कुछ थम सा गया. अपने माता-पिता को यह बात बताने के लिए फोन लगाते ही वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाई और फूट-फूटकर रो पड़ी — ये आंसू हार के नहीं, बल्कि जीत के थे.

उनका ये भावुक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसका हर लम्हा संघर्ष और समर्पण की कहानी बयां करता है. लोग इस वीडियो को देखकर खुद भी भावुक हो रहे हैं और आकृति को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. ये पल न सिर्फ आकृति के लिए, बल्कि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं.

Also Read: UPSC Success Story: IPS से IAS तक का सफर… ऋत्विक मेहता को छठे प्रयास में मिली 115वीं रैंक

Also Read: UPSC IAS Success Story: यूपीएससी में झारखंड की इशिका ने भी ‘बिखेरी चमक’…हासिल की 206वीं रैंक

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola