UP Police Constable Salary 2026: फॉर्म भरने से पहले जान लें महीने की कमाई और मिलने वाले भत्ते
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 09 Jan 2026 8:09 AM
पुलिस कांस्टेबल (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
UP Police Constable Salary 2026: पुलिस की नौकरी का आज भी क्रेज है. समय-समय पर यूपी पुलिस में शानदार वैकेंसी निकलती रहती है. हाल ही में 32,679 कांस्टेबल के पोस्ट पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल का सैलरी स्ट्रक्चर क्या होता है.
UP Police Constable Salary 2026: आज भी लाखों युवाओं में खाकी वर्दी पहनने का क्रेज है. पुलिस की नौकरी न सिर्फ सम्मानजनक नौकरी है बल्कि इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ती है. यही वजह है कि हर साल युवा यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Vacancy) का इंतजार बड़ी संख्या में करते हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस और पीएसी समेत कुल 32,679 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऐसे में फॉर्म भरने से पहले यह जान लेना बेहद जरूरी है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल बनने पर आपकी इन हैंड सैलरी कितनी होगी, कुल वेतन में कौन-कौन से भत्ते मिलेंगे और महीने की कमाई का पूरा गणित क्या रहेगा.
UP Police Constable Salary: यूपी पुलिस कांस्टेबल सैलरी
पे लेवल 7 के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल का मूल वेतन 21,700 से 69,100 रुपये तक होता है. साफ है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी (UP Police Constable Vacancy) के लिए अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये तक का मूल वेतन मिलेगा. वहीं कई प्रकार के भत्तों को मिला दें तो कांस्टेबल की सैलरी करीब 30,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है. सालाना पैकेज 4.2 लाख से 4.8 लाख रुपये तक हो सकती है. ऐसे में युवाओं के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी एक अच्छा और सुनहरा मौका है. वे अपने भविष्य को संवार सकते हैं.
यूपी पुलिस कांस्टेबल को कौन-कौन सी सुविधा मिलती है?
यूपी पुलिस कांस्टेबल को सैलरी के अलावा कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं. यही कारण है कि आज भी युवाओं को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) और खासकर पुलिस की नौकरी का क्रेज बरकरार है. बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल की वैकेंसी के लिए चुने गए उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया (HRA), चिकित्सा सुविधा भी मिलती है.
यह भी पढ़ें- UP Police vacancy : खाकी पहनने का सुनहरा मौका, यूपी पुलिस में 32,679 वेकेंसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










