UDISE+ Report 2026: गांवों तक पहुंची सीनियर सेकेंडरी शिक्षा, यहां देखें रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UDISE+ Report 2026: मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन द्वारा जारी UDISE+ रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में स्कूलों की पहुंच GAR और नामांकन दर GER में सुधार दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

UDISE+ Report 2026: देश में स्कूली शिक्षा को हर बच्चे तक पहुंचाने की दिशा में लगातार किए जा रहे कोशिशों का सकारात्मक असर अब रिकॉर्ड्स में भी साफ दिखाई देने लगा है. मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन द्वारा जारी UDISE+ (Unified District Information System for Education Plus) के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में स्कूलों की पहुंच (Gross Access Ratio-GAR) और नामांकन दर (Gross Enrolment Ratio-GER) में सुधार दर्ज किया गया है. खासकर गांवों और दूरदराज के इलाकों में सीनियर सेकेंडरी लेवल तक स्कूलों की पहुंच में बड़ी बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

हायर सेकेंडरी लेवल पर स्कूलों की पहुंच में सबसे बड़ी बढ़ोतरी

UDISE+ रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2018-19 की तुलना में 2024-25 तक सभी स्तरों पर स्कूलों की पहुंच बढ़ी है. सबसे अधिक सुधार हायर सेकेंडरी (कक्षा 11-12) स्तर पर देखने को मिला है.

एजुकेशन लेवल2018-192024-25
प्राइमेरी97.15%97.83%
अपर प्राइमेरी96.49%96.57%
मिडल88.24%95.35%
हायर सेकन्डेरी65.05%94.97%

ये भी पढ़ें: AICTE में खाली सीटों पर इस दिन तक एडमिशन, देखें नया शेड्यूल

SC-ST स्टूडेंट्स की एनरोलमेंट रेट में भी सुधार

UDISE+ रिपोर्ट के अनुसार, प्राइमेरीऔर अपर प्राइमेरी लेवल पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) कैटेगरी के स्टूडेंट्स की एनरोलमेंट रेट नैशनल ऐव्रिज के बराबर या उससे अधिक दर्ज की गई है.

एजुकेशन लेवलकुल औसत (GER)SCST
प्राइमेरी(कक्षा 1-5)89.4%88.7%98.0%
अपर प्राइमेरी (कक्षा 6-8)89.6%94.7%98.7%
मिडल (कक्षा 9-10)81.5%86.2%85.4%
हायर सेकन्डेरी (कक्षा 11-12)61.7%62.9%

मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन का कहना है कि सामाजिक रूप से कमजोर कैटेगरी के स्टूडेंट्स तक एजुकेशन की पहुंच बढ़ाने के लिए लगातार स्पेशल स्कीम लागू की जा रही हैं, जिनका सकारात्मक असर रिकॉर्ड्स में दिखाई दे रहा है.

UDISE+ Report 2026: इन योजनाओं से मजबूत हो रही स्कूली शिक्षा

देशभर में स्कूल शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार कई प्रमुख योजनाओं पर काम कर रही है.

  • समग्र शिक्षा अभियान (Samagra Shiksha Abhiyan): इसके तहत सभी States और Union Territories को स्कूलों के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए Financial Help दी जा रही है.
  • पीएम श्री योजना (PM SHRI Scheme): National Education Policy (NEP 2020) के तहत देशभर के 14,500 से ज्यादा स्कूलों को मॉडर्न मॉडल स्कूल के रूप में डेवलप किया जा रहा है.
  • पीएम पोषण योजना (PM POSHAN Scheme): बालवाटिका से लेकर Class 8 तक के बच्चों को रोजाना न्यूट्रिशियस और गरम खाना प्रोवाइड कराया जा रहा है.
  • रेजिडेंशियल स्कूलों का विस्तार: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) को Class 12th तक अपग्रेड किया जा रहा है. इसके अलावा नेताजी सुभाष चंद्र बोस रेजिडेंशियल स्कूल, PM-JANMAN और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA) के जरिए हॉस्टल फैसिलिटी भी बढ़ाई जा रही है.
  • स्टूडेंट्स के लिए फ्री फैसिलिटीज: बच्चों की पढ़ाई आसान बनाने के लिए फ्री टेक्स्टबुक्स, यूनिफॉर्म, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, ICT (कंप्यूटर,डिजिटल एजुकेशन) और स्किल एजुकेशन जैसी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: National Scholarship for PG Studies: मिलेंगे ₹15000, जानें कौन कर सकता है आवेदन


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola