सिलेबस बनेगा गाइड, गरिमा शर्मा ने बताया SDM बनने का तरीका

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Apr 2026 1:16 PM

विज्ञापन

गरिमा शर्मा (PC-सोशल मीडिया)

Success Story: बुलंदशहर की गरिमा शर्मा ने UP PCS 2024 में 16वीं रैंक हासिल कर पहले प्रयास में SDM बनकर सफलता पाई. उन्होंने NCERT, PYQs और मॉक टेस्ट पर फोकस किया. उनका मंत्र है कि सिलेबस को गाइड बनाकर खुद के नोट्स पर भरोसा रखें.

विज्ञापन

Success Story: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली गरिमा शर्मा ने UP PCS 2024 परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता पाई है. पहले ही प्रयास में डिप्टी कलेक्टर (SDM) बनकर उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने बताया कि SDM पद हासिल करने के लिए एक अस्पिरेंट को क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई

गरिमा शर्मा की शुरुआती पढ़ाई बुलंदशहर से हुई. उसके बाद उन्होंने मैथ्स से दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. ग्रेजुएशन के दौरान ही गरिमा ने तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सेवा में जाना है.

NCERT और पिछले सालों के सवाल पर फोकस करें

एक इंटरव्यू में गरिमा शर्मा ने SDM बनने का पूरा तरीका शेयर किया. उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान सबसे ज्यादा फोकस बेसिक्स पर होना चाहिए. इसके लिए NCERT किताबों को अच्छी तरह पढ़ना बेहद जरूरी है. इसके साथ ही स्टैंडर्ड बुक्स और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQs) को बार-बार सॉल्व करना चाहिए, ताकि एग्जाम पैटर्न और सवालों की समझ बेहतर हो सके. अपने बारे में बताते हुए गरिमा ने कहा कि उन्होंने मॉक टेस्ट दिया था, जिससे उन्हें काफी मदद मिली.

खुद के नोट्स पर भरोसा करें

गरिमा का कहना है कि सबसे ज्यादा अपने नोट्स पर भरोसा करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अपने सिलेबस को ही अपना गाइड बना लो तो किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी और तैयारी अच्छी होगी.

लक्ष्य पर फोकस रखें

उन्होंने तैयारी के दौरान डिसिप्लिन और कंसिस्टेंसी को सबसे अहम बताया. उनका मानना है कि रोजाना तय समय तक पढ़ाई करना और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है.

यह भी पढ़ें- ननद-भाभी की जोड़ी ने मारी बाजी, साथ पढ़कर पास की UP PCS परीक्षा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola