ePaper

समस्तीपुर के लाल ने किया कमाल! पहले IIT से गोल्ड मेडल फिर UPSC में लहराया परचम 

Updated at : 07 Mar 2026 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
Success Story Abhishek Chauhan

Success Story Abhishek Chauhan

Success Story: अभिषेक चौहान का जन्म समस्तीपुर के पूसा में हुआ. उन्होंने IIT से पढ़ाई की है. इसके बाद UPSC की तैयारी शुरू की. AIR में 102वीं हासिल करके अभिषेक न सिर्फ खुद के परिवार का बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

Success Story: संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC CSE की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. बिहार के रहने वाले अभिषेक चौहान ने इस परीक्षा में AIR रैंक 102वीं के साथ अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली. आइए, जानते हैं कि अभिषेक चौहान की कहानी क्या है. उन्होंने कहां से पढ़ाई की है.

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं अभिषेक

अभिषेक चौहान मूल रूप से समस्तीपुर के रहने वाले हैं. अभिषेक चौहान का जन्म समस्तीपुर के पूसा में हुआ. उनके पिता डॉ अभय कुमार सिंह शैक्षणिक कार्य से जुड़े हुए हैं. वे नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में कुल सचिव के पद पर कार्यरत हैं. वहीं मां हाउस वाइफ हैं.

IIT से गोल्ड मेडल जीता

उनकी शुरुआती पढ़ाई हाजीपुर के एक स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने सैनिक स्कूल और आरके मिशन स्कूल की क्लास 6ठीं की परीक्षा पास करके अपनी मेहनत का परिचय दिया. आगे की पढ़ाई IIT से हुई है. अभिषेक चौहान ने IIT से जियोलॉजी सब्जेक्ट में इंटीग्रेटेड एमटेक किया है. एमटेक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है.

नौकरी छोड़कर शुरू की UPSC की तैयारी

पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिषेक ने कुछ समय तक एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी भी की. हालांकि, उनका लक्ष्य शुरू से ही सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करना था. ऐसे में वे नौकरी छोड़कर पूरी तरह से UPSC की तैयारी में जुट गए.

102वीं रैंक के साथ हासिल की सफलता

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक ने मुख्य रूप से UPSC की तैयारी खुद ही की है. हालांकि, इंटरव्यू की तैयारी के लिए कुछ एक्सपर्ट की सहायता ली. उन्होंने AIR में 102वीं हासिल की है. अभिषेक की इस उपलब्धि से उनके परिवार वाले काफी खुश हैं.

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद की बेटी ने रचा इतिहास, गीतिका को UPSC में AIR 22

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola