बेटे ने बाप को दी नौकरी, अजब-गजब है इस युवा AI Expert की कहानी, इंटरनेट पर मचा बवाल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Sep 2025 5:10 PM

विज्ञापन

राउल जॉन अजु (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Raul John Aju Success Story: राउल केरल के रहने वाले हैं. वो एआई में माहिर हैं. उन्होंने 16 साल की उम्र में अपनी कंपनी बना ली और साथ ही पिता को अपनी ही कंपनी में नौकरी दी. आज वो चर्चा में हैं. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.

विज्ञापन

Raul John Aju Success Story: आज तक आपने सुना होगा कि पिता अपनी फर्म, कंपनी, स्कूल या अस्पताल में अपने बच्चों को काम पर रखते हैं. लेकिन अब केरल के एक युवा ने अपनी ही स्टार्टअप कंपनी में पिता को नौकरी पर रखा है. इस युवा लड़के का नाम है, राउल जॉन अजु (Raul John Aju). राउल केरल के सबसे युवा एआई विशेषज्ञ हैं, जिनकी उम्र महज 16 वर्ष बताई जा रही है. 

Success Story: पिता को अपनी ही कंपनी में दी नौकरी 

राउल केरल के रहने वाले हैं. वो एआई में माहिर हैं. उन्होंने महज 16 साल की उम्र में AI Startup किया, Arm Technologies. यही नहीं उन्होंने अपने ही पिता को इस कंपनी में नौकरी भी दी. 

Success Story: 10 से अधिक एआई टूल्स बनाया 

राउल ने छह साल की उम्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखना शुरू किया, और 16 साल की उम्र तक उन्होंने अपना खुद का रोबोट Me-bot विकसित कर लिया था. आज तक, उन्होंने 10 से अधिक AI टूल्स बनाए हैं. ये सभी AI Tools लोगों के आम समस्याओं का हल खोजते हैं. 

Success Story: तकनीकी ज्ञान और नेतृत्व का अनोखा तरीका

अपने YouTube और Instagram चैनल्स के माध्यम से, राउल मुफ्त में AI ज्ञान प्रदान करते हैं. साथ ही वो युवाओं को नई तकनीक (New Technology) के बारे में सीखाते हैं. उनका Success Mantra है, इनोवेशन एक रोजमर्रा की आदत हो, सिर्फ शब्द नहीं. 

Success Story: केरल सरकार कर रही है सहयोग 

राउल एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. वहीं उनके एक प्रोजेक्ट JustEase को केरल और दुबई सरकार भी सहयोग कर रही है. यह प्रोजेक्ट सामाजिक भलाई के लिए AI-चालित सार्वजनिक टूल्स बनाने का उद्देश्य रखता है, जिसमें एक ऐसा बॉट शामिल है जो नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में सटीक और वास्तविक समय की जानकारी प्रदान कर सकता है.

Success Story: युवाओं के लिए प्रेरणा

राउल की कहानी सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है. 16 साल की उम्र में, वह भारत और दुनियाभर में अपना नाम कर चुके हैं. उन्होंने युवाओं को सीख दी है कि उम्र सिर्फ एक सीमा है. कम उम्र में भी शुरुआत की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें- स्कूल में हो गए 3 विषय में फेल, शिक्षक ने कह दी ऐसी बात कि एक लगातार निकाली 7 परीक्षाएं

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola