National Teachers Award 2025: बिहार का गर्व बनीं निधि कुमारी, पिता का हाथ थामकर पहुंची नेशनल टीचर्स अवॉर्ड लेने
Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Sep 2025 1:54 PM
National Teachers Award 2025 जीतने वाली निधि चौधरी
National Teachers Award 2025: शिक्षक दिवस के खास मौके पर देश के 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है. इस मौके पर बिहार की बेटी वाली कुमारी निधि चौधरी को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नेशनल टीचर्स अवॉर्ड मिला है. निधि चौधरी अपने पिता का हाथ पकड़ कर पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनी हैं.
National Teachers Award 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 45 शिक्षकों को शिक्षक दिवास के खास मौके पर सम्मानित किया है. इसमें बिहार की बेटी कुमारी निधि चौधरी का भी नाम है. निधि कुमारी ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड लेते हुए पोस्ट शेयर की है. निधि चौधरी अपने पिता का हाथ पकड़ कर अवॉर्ड लेने पहुंचीं. बता दें कि निधि को National Teachers Award 2025 से पहले भी कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.
National Teachers Award 2025 विजेता कुमारी निधि कौन हैं?
निधि चौधरी का जीवन सफर यह साबित करता है कि सच्ची लगन और मेहनत से कुछ भी संभव है. गांव की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने अपनी पढ़ाई वहीं के सरकारी स्कूलों से पूरी की. बचपन से ही उनके मन में शिक्षिका बनने का सपना था और उन्होंने इसे अपना लक्ष्य बना लिया. निधि कुमारी बिहार के किशनगंज की रहने वाली हैं.
निधि कुमारी ने शेयर की Video
आज वे प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी की प्रधानाध्यापिका हैं. इससे पहले वे ठाकुरगंज के बड़ा सुहागा विद्यालय में बच्चों को पढ़ाती थीं. शिक्षण कार्य को उन्होंने हमेशा नए और रचनात्मक तरीकों से आगे बढ़ाया. बच्चों की रुचि और बौद्धिक विकास के लिए उन्होंने “निपुण बाल मंच कोना” की शुरुआत की, जो बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और सीखने का अवसर देता है.
निधि चौधरी को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है. 5 सितंबर 2024 को उन्हें पटना में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय सम्मान प्रदान किया गया था, जो उनकी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए गए योगदान की बड़ी पहचान है.
यह भी पढ़ें: अपने पहले क्लासरूम में पहुंचे अलख पांडे सर, नम आंखों में याद आया Physics Wallah का स्ट्रगल, देखें Video
यह भी पढ़ें: बिहार के BTech College की लंबी छलांग, टॉप कॉलेजों की लिस्ट में Rank 34 से पहुंचा 19 पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










