तमिलनाडु के राजा मोहिदीन का कमाल, तीसरे प्रयास में हासिल की UPSC AIR 7

Published by : Smita Dey Updated At : 20 May 2026 11:33 PM

विज्ञापन

एआर राजा मोहिदीन UPSC AIR 7 (Instagram)

A R Rajah Mohaideen AIR 7: तमिलनाडु के रहने वाले डॉ राजा मोहिदीन ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी में AIR 7 हासिल किया है. MBBS की पढ़ाई पूरी करके उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी. जानें कैसे राजा मोहिदीन ने इस परीक्षा की तैयारी की.

विज्ञापन

A R Rajah Mohaideen AIR 7: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है यूपीएससी. तमिलनाडु के रहने वाले एआर राजा मोहिदीन ने UPSC 2025 के एग्जाम में AIR 7 हासिल किया है. कई सालों की लगातार मेहनत और संघर्ष से आज उन्हें ये सफलता मिली है. आइए जानते हैं राजा मोहिदीन की इस शानदार कामयाबी, संघर्ष और तैयारी की जर्नी. 

A R Rajah Mohaideen AIR 7: कौन हैं राजा मोहिदीन?  

एआर राजा मोहिदीन का जन्म तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के चेंगलपट्टू में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण चेन्नई में हुआ. उनके घर में हमेशा से ही पढ़ाई-लिखाई को बहुत अहमियत दी गई. उनके माता-पिता दोनों तमिलनाडु सरकार के शिक्षा विभाग में बड़े पदों पर काम करते हैं. उनकी मां चेन्नई के आर के नगर सरकारी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज की प्रिंसिपल हैं, जबकि उनके पिता तंजावुर के पास वराथनाडु में एक सरकारी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के हेड हैं.

कहां से की थी पढ़ाई? 

उनकी (A R Rajah Mohaideen AIR 7) शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के फेमस डीएवी (DAV) ग्रुप ऑफ स्कूल्स से हुई. स्कूल में उन्होंने साइंस स्ट्रीम चुनी. इसके बाद 2016 में उन्होंने अन्नामलाई यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले सरकारी कुड्डालोर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया और साल 2022 में अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी की. 

दिल्ली का सफर

MBBS पूरा करने के बाद साल 2022 से राजा ने UPSC की तैयारी शुरू की. यह सफर इतना आसान नहीं था. अपने पहले प्रयास में वह प्रीलिम्स भी पास नहीं कर पाए. इस झटके के बाद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और साल 2023 में चेन्नई छोड़कर दिल्ली आ गए. यहां उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) में एडमिशन लिया.दिल्ली आने पर शुरुआत में उन्हें भाषा और नए माहौल की वजह से थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने हिंदी सीखी और नए दोस्त बनाए, जो बाद में उनका सपोर्ट सिस्टम बन गए. 

A R Rajah Mohaideen AIR 7: तैयारी की रणनीति

राजा का मानना है कि पढ़ाई के लिए कोई तय टाइमटेबल बनाने से बेहतर है कि आप अपने लिए गोल्स तय करें. उन्होंने अपने टारगेट वीकली (साप्ताहिक) या मंथली (मासिक) बेसिस पर तय किए. मेन्स परीक्षा के लिए उन्होंने एंथ्रोपोलॉजी को अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना. अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू तीनों चरणों को पार कर सीधे AIR 7 हासिल की.

संगीत: तनाव दूर करने का जरिया

UPSC जैसी मुश्किल परीक्षा की तैयारी के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है. राजा के लिए संगीत उनका सबसे बड़ा सहारा बना. उन्होंने बचपन से ही कर्नाटक संगीत की ट्रेनिंग ली थी. वह इलेक्ट्रॉनिक कीबोर्ड बजाने में माहिर हैं और एक अच्छे वोकलिस्ट (गायक) भी हैं. इसके अलावा वह काजू और काहोन (cajon) जैसे वाद्य यंत्र भी बजाते हैं. तैयारी के दौरान जब भी उन्हें तनाव महसूस होता था, वह कीबोर्ड पर गाने गाते या धुनों को कंपोज करते थे, जिससे उनका दिमाग शांत हो जाता था.

यह भी पढ़ें: जर्नलिज्म से शुरू हुआ UPSC का सफर, चौथे प्रयास में निसार ने हासिल की AIR 19

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola