Success Story: नेत्रहीन रवि राज ने रचा इतिहास, UPSC में बिहार के लाल को रैंक 182, खान सर भी हुए मुरीद

Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Apr 2025 3:38 PM

विज्ञापन

Success Story of Ravi Raaz (Photo Credit twitter)

Success Story: कहते हैं अगर आपके इरादे नेक हैं और लगन सच्ची होती है तो कोई भी ताकत सफलता पाने से नहीं रोक सकती. ऐसी ही कहानी है बिहार के नवादा के रहने वाले दृष्टिबाधित छात्र रवि राज की. रवि राज ने बीपीएससी के बाद अब UPSC में झंडा गाड़ दिया है. उन्होंने यूपीएससी सिविल सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा रैंक 182 से क्रैक कर ली है.

विज्ञापन

Success Story: बिहार के लाल ने किया कमाल… बिहार के नवादा के रहने वाले रवि राज के लिए परफेक्ट है. रवि राज नेत्रहीन हैं. दृष्टिबाधिता को साइड में रखते हुए उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को शानदार रैंक से क्रैक कर लिया है. बिहार के पटना वाले खान सर भी रवि राज की इस सफलता पर उनके फैन हो गए हैं. आइए रवि राज की सफलता के पीछे के संघर्ष को करीब से जानते हैं.

Success Story of Ravi Raaz: कौन हैं बिहार के रवि राज

रवि राज बिहार के नवादा शहर के रहने वाले हैं. रवि राज के पिता एक किसान हैं. वहीं, उनकी मां ने उन्हें पढ़ाई करने में काफी मदद की. रवि बताते हैं कि उनकी मां ही हर सब्जेक्ट को पढ़ती थीं और वो सुनकर एग्जाम की तैयारी करते थें. उनकी मां ने उनके लिए परीक्षा में राइटर का काम भी किया है.

ये भी पढ़ें: UPSC Topper From Bihar: बिहार के इस जिले ने दिया सरप्राइज, 4 छात्रों ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा

राजनीतिक विज्ञान से ग्रेजुएशन

उन्होंने मिर्जापुर के ऑक्सफॉर्ड पब्लिक स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की है. इसके बाद बिहार के नवादा के एसएन इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की. रवि राज ने नवादा के एसआरएस कॉलेज से साल 2021 में राजनीतिक विज्ञान से ग्रेजुएशन पूरा किया है. इसके बाद वो सिविल सर्विस की तैयारी में लग गए. उन्होंने शुरू से यूपीएससी परीक्षा पर ही फोकस किया है.

BPSC भी कर चुके हैं टॉप

रवि राज ने तीसरे प्रयास में BPSC 69वीं परीक्षा को ओवर ऑल कैटेगरी में रैंक 490 और दृष्टिबाधित वर्ग में रैंक 1 लाकर क्रैक किया. इसके अलावा उन्होंने इस साल UPSC मेन्स एग्जाम को भी क्रैक कर लिया है. पटना के खान सर ने भी रवि राज के हौसले की तारीफ की है.

ये भी पढ़ें: UPSC Success Story: माॅडल नहीं, UPSC टाॅपर! खूबसूरती देख फटी रह जाएंगी आंखें

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन