UP Police Constable Result: कब तक आ सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम?, देखें लेटेस्ट अपडेट

UP Police Constable Result 2024
जानें कब तक जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम, रिजल्ट को लेकर क्या हैं आयोग की ओर से लेटेस्ट अपडेट.
UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही इस साल आयोजित हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है, बता दें कि यह परीक्षा 23 से 25 अगस्त और 30,31 अगस्त को आयोजित हुई थी, परीक्षा का आंसर की बीते दिनों आयोग द्वारा रिलीज किया गया था और अब उम्मीदवारों को बेसब्री से परीक्षा के परिणाम का इंतजार है.
कैसा होता है यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का पैटर्न?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एग्जाम पैटर्न में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, संख्यात्मक क्षमता, मानसिक क्षमता, और सामान्य हिन्दी के सवाल पूछे जाते हैं, और प्रति विषय से लगभग 37 प्रश्न पूछे जाते हैं.
कब तक आ सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम?
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के परिणाम को लेकर यूं तो अभी तक कोई आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं मिली है लेकिन ये कयास लगाया जा रहा है कि 15 अक्टूबर तक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर देगा.
कैसे चेक करें UP Police Constable परीक्षा का परिणाम?
1. सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
3. अपने रजिस्ट्रेशन आईडी पासवर्ड से लॉगिन करें.
4. आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
5. रिजल्ट के देखने के बाद उसे डाउनलोड कर के रख लें.
Also Read: Sarkari Naukri: 12वीं पास लोगों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 63 हजार होगा वेतन
Also Read: Sarkari Naukri: ITBP में 545 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
Also Read: BPSC 70th CCE: 70वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 1957 पदों पर होगी भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










