DMCH में बढ़ीं MBBS की सीटें, देखें फीस और एडमिशन प्रोसेस

DMCH के बाहर स्टूडेंट की फोटो (Image: DMCH Website)
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG Exam 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल 11 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स परीक्षा में सफल हुए हैं. ऐसे में अगर आप बिहार से हैं और बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेज दरभंगा मेडिकल कॉलेज (DMCH) में एडमिशन लेना चाहते हैं. इस आर्टिकल में DMCH में एडमिशन की प्रक्रिया और फीस के बारे में जानकारी दी गई हैं.
DMCH Admission Process: NEET UG Exam 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है. अब बिहार सहित पूरे देश के सफल कैंडिडेट्स काउंसिलिंग की तैयारी में लगे हैं. ऐसे में अगर आप भी बिहार से हैं और MBBS में एडमिशन लेने का सोच रहे है और चाहते हैं कि कोई सरकारी कॉलेज मिल जाए तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं. बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेज DMCH में 30 सीटें बढ़ गई हैं.
नेशनल मेडिकल कमीशन ने पिछले दिनों देश के बहुत से मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाई हैं. इसमें बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज (DMCH) का भी नाम है. इस वर्ष से यानी एकेडमिक ईयर 2026-27 से DMCH में 30 सीटें बढ़ाई गई हैं. इस प्रकार DMCH में MBBS सीटों की संख्या 120 से बढ़कर अब 150 हो गई हैं. आइए DMCH में MBBS की सीटों पर एडमिशन की पूरी प्रक्रिया समझते हैं.
DMCH Admission Process: क्या है एडमिशन की प्रक्रिया?
ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों में UG में एडमिशन कराने के लिए सबसे पहले NEET Exam पास होना जरूरी होता है. इसके बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया में शामिल होना होता है. इसी प्रकार DMCH में भी एडमिशन लेने के लिए ठीक यही प्रक्रिया फॉलो करना होता है.
DMCH में एडमिशन लेने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
- सबसे पहले आपको NTA द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में अच्छा रैंक लाना होगा.
- अच्छा रैंक लाने के बाद, अगर आप बिहार से हैं तो BCECEB की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर UGMAC काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे. अगर आप दूसरे राज्य से हैं, तो MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर रजिस्टर करेंगे.
- चॉइस फिलिंग: काउंसलिंग के दौरान आपको DMCH को अपनी कॉलेज प्रिफरेंस में यानी चॉइस लिस्ट में ऊपर रखना होगा.
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग: सीट अलॉट होने के बाद आपको कॉलेज जाकर अपने डॉक्यूमेंट्स की जांच करानी होगी. साथ में फीस जमा करनी होगी.
फीस डिटेल्स
DMCH Fee Details: दरभंगा मेडिकल कॉलेज में MBBS की फीस की बात की जाए तो प्राइवेट कॉलेजों के मुकाबलें बहुत कम है. एक स्टूडेंट का सालाना खर्च लगभग 20 हजार से 25 हजार के आसपास होता है. यहां की ऑफिशियल फीस डिटेल्स कुछ इस प्रकार हैं-

ऊपर बताया गया फीस स्ट्रक्चर किस साल का है यह स्पष्ट नहीं है. ऐसे में लेटेस्ट फीस डिटेल जानने के लिए DMCH की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें.
ये भी पढ़ें: NEET UG Result के बाद अब काउंसिलिंग की बारी, ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स अभी देख लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











