ePaper

MPPSC Exam Date Out: एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तिथि जारी, यहां करें चेक

Updated at : 29 Oct 2024 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
MPPSC Exam Date Out

MPPSC Exam Date Out

MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, 2 पालियों में ली जाएगी परीक्षा, यहां देखें परीक्षा की डेट और अन्य जानकारियां.

विज्ञापन

MPPSC Exam Date 2025 Out: एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तिथि जारी हो चुकी है. इस परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2025 को होगा, बता दें कि परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा. जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वह mppsc.mp.gov.in पर जाकर इस परीक्षा का नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

फॉर्म भरने में न करें कोई गलती

जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए फॉर्म भरते वक्त विशेष रूप से ध्यान देना अनिवार्य है, अगर आप से फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की गलती होती है तो आपका फॉर्म सीधा रद्द कर दिया जाएगा और आपके पास फॉर्म के करेक्शन का भी कोई ऑप्शन नहीं रहेगा. इसलिए फॉर्म को भरने के बाद दोबारा से जरूर चेक करें.

ऐसे डाउनलोड करें एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन

  • सबसे पहले mppsc.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर जाकर परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपको परीक्षा का लेटेस्ट नोटिफिकेशन मिल जाएगा.
  • आप चाहें तो नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर के भी रख सकते हैं.

Also Read: UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में निकली बंपर बहाली, 7400 से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola