ePaper

UPSSSC PET Answer Key: इस तारीख तक दर्ज कर लें आपत्ति, देर होने पर नहीं Accept की जाएगी

Updated at : 16 Sep 2025 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
UPSSSC PET Answer Key

UPSSSC पीईटी परीक्षा आंसर की (प्रतीकात्मक तस्वीर)

UPSSSC PET Answer Key Objection Last Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की गई पीईटी 2025 की प्रोविजनल आंसर जारी कर दी है. अब कैंडिडेट्स इस पर 17 सितंबर तक ऑब्जेक्शन कर लें. आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तारीख के बाद किसी भी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.

विज्ञापन

UPSSSC PET Answer Key Objection Last Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की गई पीईटी 2025 की प्रोविजनल आंसर जारी कर दी गई है. अब छात्रों के पास आपत्ति दर्ज करने का समय है. आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 तय की गई है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

UPSSSC PET Answer Key Objection: देर होने के बाद नहीं दर्ज कर पाएंगे आपत्ति 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तारीख के बाद किसी भी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. ऐसे में ज‍िन उम्मीदवारों को आंसर की के किसी भी प्रश्न पर आपत्ति है, उन्हें जल्द से जल्द आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करानी होगी.


शुल्क का भुगतान करना होगा 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपत्ति दर्ज करने के लिए कैंडिडेट्स को शुल्क का भुगतान करना होगा. यूपीएसएसएससी के अनुसार आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकती है. वहीं हर आपत्ति के लिए 100 रुपये फीस निर्धारित की गई है. इस शुल्क को ऑनलाइन जमा करें. यह अमाउंट रिफंडेबल नहीं है यानी कि किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा. 

UPSSSC PET Result: कब जारी होगा रिजल्ट?

यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 की लिखित परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में करीब 19.42 लाख अभ्‍यर्थी शामिल हुए थे. वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है, जिस पर छात्रों को आपत्ति करना होगा. आपत्ति दर्ज करने के बाद एक्सपर्ट इन्हें देखेंगे और फिर उस आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा. जल्द ही रिजल्ट (UPSSSC PET Result) जारी हो सकता है. 

UPSSSC PET Answer Key Steps To Show objection: ऐसे दर्ज करें आपत्ति

  • सबसे पहले उम्मीदवार को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. 
  • लॉगिन करने के बाद आंसर की आपत्ति दर्ज करने का विकल्प चुनें. 
  • जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे सिलेक्ट करें और सही उत्तर का प्रमाण अपलोड करें. 
  • संबंधित डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें. 
  • ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज करने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम ही मान्य है. 
  • डाक, ईमेल या किसी अन्य तरीके से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी. 
  • सभी स्टेप्स पूरा करने के बाद फाइनल सबमिट पर क्लिक करें और उसकी एक कॉपी सेव कर लें. 

यह भी पढ़ें- 15 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, जल्द आएगी डेट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola