ePaper

UPSSSC Final Answer Key 2025: तकनीकी सहायक और जूनियर असिस्टेंट मेंस की फाइनल आंसर-की जारी, जल्द देखें

Updated at : 01 Sep 2025 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi University Result

रिजल्ट चेक करने की सांकेतिक तस्वीर (Ranchi University Result)

UPSSSC Final Answer Key 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने तकनीकी सहायक और जूनियर असिस्टेंट मेंस परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आंसर की चेक कर सकते हैं. इससे उम्मीदवारों को अपने सही और गलत प्रश्नों का विश्लेषण करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

UPSSSC Final Answer Key 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने तकनीकी सहायक ग्रुप C और जूनियर असिस्टेंट/असिस्टेंट लेवल-3 मेंस एग्जाम की फाइनल आंसर-की 2025 जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी तो वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर सीधे पीडीएफ फॉर्मेट में इसे डाउनलोड कर सकते हैं. यहां UPSSSC Final Answer Key 2025 चेक करने के बारे में स्टेप्स जानें.

UPSSSC Final Answer Key 2025: कब और क्यों जारी हुई?

आयोग ने पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां मंगाई गई थीं. तकनीकी सहायक ग्रुप C मुख्य परीक्षा 13 जुलाई 2025 को हुई थी, जबकि इसकी प्रोविजनल आंसर की 16 जुलाई को आई थी. जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल-3 मुख्य परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित हुई थी और उसकी प्रोविजनल आंसर की 30 जून को जारी हुई थी. आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब संशोधित और फाइनल आंसर की 2025 जारी कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- Best BTech Branch in 2025: कौन सी इंजीनियरिंग ब्रांच सबसे ज्यादा डिमांड में है? Google-Meta में मिलती है High Salary

UPSSSC Final Answer Key 2025: फाइनल आंसर-की में क्या मिलेगा?

  • आंसर की PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है.
  • उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी.
  • उम्मीदवार अब अपने संभावित अंक (probable marks) की गणना इस फाइनल आंसर की की मदद से कर सकते हैं.

UPSSSC Final Answer Key 2025: कितनी वैकेंसी पर भर्ती?

  • जूनियर असिस्टेंट ग्रुप C भर्ती 2024 के तहत कुल 5,512 पद भरे जाएंगे.
  • तकनीकी सहायक ग्रेड-3 भर्ती 2023 के तहत कुल 3,446 पदों पर नियुक्तियां होंगी.

UPSSSC Final Answer Key 2025: डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Final Answer Key” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • संबंधित परीक्षा की आंसर की PDF ओपन होगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.

इसे भी पढ़ें- SBI PO Prelims Result 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें? ये हैं आसान Steps

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola