SSC फेज 13 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Feb 2026 10:51 PM
SSC Phase 13 Result चेक करते स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
SSC Phase 13 Result OUT: एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा.
SSC Phase 13 Result OUT: एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह राहत की खबर है.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 23 जून 2025 तक का समय मिला था. इसके लिए परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में हुआ था. परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
SSC Phase 13 Result कैसे करें चेक?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें.
- यहां SSC Phase 13 Result लिंक पर क्लिक करें.
- अब रिजल्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- इसमें अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके रिजल्ट चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.
SSC Phase 13 रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्किल टेस्ट जैसी प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से SSC की वेबसाइट चेक करते रहें.
वैकेंसी डिटेल्स
SSC Phase 13 भर्ती के जरिए कुल 2423 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें मैट्रिक, इंटर और ग्रेजुएट लेवल के पद शामिल हैं. कैटेगरी वाइज पदों की बात करें तो जनरल वर्ग के लिए 1169 पद, ओबीसी के लिए 561 पद, EWS के लिए 231 पद, एससी के लिए 314 पद और एसटी के लिए 148 पद तय किए गए हैं. इस भर्ती से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की जारी, ऐसे दर्ज करें ऑब्जेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










