SBI PO: 541 पदों पर निकली थी Vacancy, इस तरह चेक करें रिजल्ट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 31 Aug 2025 4:04 PM

विज्ञापन

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट अपडेट (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

SBI PO Prelims Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. ऐसे में अब इन्हें रिजल्ट का इंतजार है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) PO प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

SBI PO Prelims Result 2025: देश के सबसे प्रतिष्ठित बैंक में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से जल्द ही पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. पीओ यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. अब उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. 

SBI PO Prelims Exam: कब हुई थी परीक्षा? 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) PO प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है. जो अभ्यर्थी 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को परीक्षा में शामिल हुए थे, अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है. 

SBI PO Prelims Result Steps To Check: रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे बताए गए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं- 
  • SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
  • होमपेज में ‘Careers’ या ‘Current Openings’ सेक्शन खोलें
  • वहां ‘SBI PO Prelims Result’ लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें
  • अपना Registration/Roll Number और Date of Birth या Password दर्ज करें
  • Submit करें, रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा – उसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें

SBI PO Prelims Vacancy Details:भर्ती की डिटेल्स

इस भर्ती के जरिए 541 Probationary Officer पदों पर नियुक्ति होगी, जिनमें से 500 नियमित और 41 बैकलॉग भर्ती है. जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में क्वालिफाई करेंगे, उन्हें Mains परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो सितंबर महीने में होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- BPSC CCE 71st Exam Admit Card: बीपीएससी की परीक्षा के लिए इस वेबसाइट पर जारी होगा एडमिट कार्ड

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola