RRB NTPC Answer Key 2025 OUT: आरआरबी एनटीपीसी की आंसर-की जारी, देखें ऑब्जेक्शन पर अपडेट

आरआरबी की सांकेतिक तस्वीर (RRB NTPC Answer Key 2025 OUT)
RRB NTPC Answer Key 2025 OUT: RRB NTPC Answer Key 2025 जारी कर दी गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपनी आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही 20 सितंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका मिलेगा. उम्मीदवार तय शुल्क जमा कर गलतियों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. रेलवे बोर्ड द्वारा अंतिम निर्णय मान्य होगा.
RRB NTPC Answer Key 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC UG भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की जारी करने का ऐलान कर दिया है. उम्मीदवार आज 14 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे से आधिकारिक रीजनल RRB वेबसाइट्स पर जाकर आंसर की देख और डाउनलोड कर सकेंगे. यहां आप RRB NTPC Answer Key 2025 के बारे में और ऑब्जेक्शन की डिटेल देखें.
RRB NTPC Answer Key 2025: ऑब्जेक्शन की तिथि और फीस
- RRB ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार 15 से 20 सितंबर 2025 रात 11:55 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं.
- प्रत्येक प्रश्न पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए 50 शुल्क और बैंक सेवा शुल्क देना होगा.
- यदि ऑब्जेक्शन सही पाई जाती है तो शुल्क बैंक चार्ज काटकर वापस कर दिया जाएगा.
- रिफंड उसी खाते में भेजा जाएगा जिससे भुगतान किया गया था.
RRB NTPC Answer Key 2025: ऑब्जेक्शन कैसे करें?
- उम्मीदवारों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से लॉगिन करना होगा.
- ऑब्जेक्शन दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया और दिशानिर्देश आंसर की लिंक पर उपलब्ध रहेंगे.
- अंतिम तिथि के बाद कोई भी ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं की जाएगी.
RRB NTPC Answer Key 2025 OUT: कैसे डाउनलोड करें?
RRB NTPC Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें के बारे में यहां बताया गया है-
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर RRB NTPC UG Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट करें.
- आपकी प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी.
- इसे चेक कर डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
RRB NTPC Answer Key 2025 OUT: परीक्षा कब हुई थी?
RRB NTPC UG भर्ती परीक्षा (CBT) 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी. लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था.
इसे भी पढ़ें- इंटेलिजेंस ब्यूरो ACIO परीक्षा में न ले जाएं ये चीजें, मुश्किल हो जाएगी एंट्री, देखें Exam डे गाइडलाइंस | IB ACIO Exam 2025
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




