आज आ सकता है राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, यहां करें सबसे पहले चेक
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Mar 2026 7:11 AM
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट सांंकेतिक तस्वीर
RBSE Board Result 2026: RBSE 10वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है. ऐसे में सही जानकारी और सही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसलिए घबराएं नहीं, बस तैयार रहें.
RBSE Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है. खबर है कि RBSE 10th Result 2026 आज यानी 23 मार्च 2026 को जारी किया जा सकता है. ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर (Roll No) तैयार रखें और रिजल्ट चेक करने के सभी तरीके पहले से जान लें, ताकि रिजल्ट आते ही बिना किसी परेशानी के उसे देख सकें.
कहां जारी होगा Rajasthan Board रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, बोर्ड कई बार वैकल्पिक प्लेटफॉर्म्स भी उपलब्ध कराता है, ताकि वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने पर भी स्टूडेंट्स आसानी से रिजल्ट देख सकें.
कैसे देखें RBSE 10th Result 2026?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें
इंटरनेट नहीं है तो कैसे चेक करें रिजल्ट?
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है या वेबसाइट स्लो हो रही है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. कई बार बोर्ड SMS या अन्य ऑफलाइन तरीकों से भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा देता है. इसके अलावा, DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म पर भी मार्कशीट उपलब्ध कराई जा सकती है, जहां से आप बाद में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
जरूरी सलाह
- रिजल्ट चेक करने से पहले रोल नंबर तैयार रखें
- वेबसाइट क्रैश होने पर बार-बार रिफ्रेश करने के बजाय थोड़ा इंतजार करें
- किसी अनऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी डिटेल्स शेयर न करें
यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे करें चेक?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










