राजस्थान बोर्ड 12वीं से पहले आएगा 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे करें चेक

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट (सांकेतिक फोटो)

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी होगा. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.

विज्ञापन

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी RBSE की ओर से रिजल्ट जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. बोर्ड की योजना है कि इस बार 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाए. ऐसे में 10वीं के छात्र सबसे पहले अपना परिणाम (Rajasthan Board 10th Result 2026) देख सकेंगे.

Rajasthan Board 12वीं से पहले आएगा 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की ओर से इस बार पहले 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. इसके कुछ ही दिनों बाद 12वीं के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे. बोर्ड की कोशिश रहती है कि रिजल्ट समय पर जारी हो ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बिना देरी के हो सके.

रिजल्ट की तारीख को लेकर बोर्ड की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. आम तौर पर रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले इसकी जानकारी दे दी जाती है.

Rajasthan Board10वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RBSE 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया पेज खुलेगा जहां अपना रोल नंबर भरना होगा.
  • रोल नंबर डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर सेव कर लें.

फेल होने पर एक और मौका

अगर कोई छात्र इस परीक्षा में पास नहीं हो पाता है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. राजस्थान बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है. रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल जारी किया जाता है. इसमें शामिल होकर छात्र दोबारा परीक्षा दे सकते हैं और पास होकर अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रोल नंबर से ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola